छत्रपति संभाजीनगर महावितरण बिजली बिल (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
औरंगाबाद

महावितरण का कड़ा रुख: छत्रपति संभाजीनगर में बड़े बिजली बिल बकायेदारों के कनेक्शन काटने और केस दर्ज के निर्देश

Electricity Bill: महावितरण के सह प्रबंध निदेशक आदित्य जीवने ने भारी बिजली बिल बकाया वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन स्थायी रूप से काटने और अवैध बिजली इस्तेमाल पर आपराधिक मामला दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।

रूपम सिंह

Electricity Rules and Penalties Maharashtra: छत्रपति संभाजीनगर मराठवाड़ा क्षेत्र में बढ़ती बिजली बिल की बकाया राशि को देखते हुए महावितरण ने कड़ा रुख अपनाया है। महावितरण के छत्रपति संभाजीनगर क्षेत्रीय कार्यालय के सह प्रबंध निदेशक आदित्य जीवने ने निर्देश दिया है कि जिन घरेलू, व्यावसायिक और औद्योगिक उपभोक्ताओं पर भारी बकाया है, उनसे वसूली के लिए युद्धस्तर पर अभियान चलाया जाए।

बार-बार सूचना देने के बावजूद बिल नहीं भरने वाले उपभोक्ताओं का बिजली कनेक्शन स्थायी रूप से काटने के भी निर्देश दिए गए हैं। महावितरण के क्षेत्रीय कार्यालय में छत्रपति संभाजीनगर, लातूर और नांदेड परिमंडलों की बिजली बिल वसूली को लेकर विशेष समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में आदित्य जीवने ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिन उपभोक्ताओं पर 50 हजार से 1 लाख रुपये तक का बकाया है, उनके खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाए। ऐसे उपभोक्ताओं का बिजली कनेक्शन स्थायी रूप से काटकर मीटर और वायर भी हटाने के निर्देश दिए गए।

बड़े बकायेदारों की बिजली सप्लाई की जाएगी बंद

बैठक में यह भी कहा गया कि बड़े बकायादारों के खिलाफ भी सख्त कदम उठाए जाएँ, जिन उपभोक्ताओं ने लंबे समय से बिल नहीं चुकाया है, उनका बिजली आपूर्ति तुरंत बंद की जाए और वसूली अभियान को तेज किया जाए,

ताकि निर्धारित लक्ष्य पूरा हो सके आदित्य जीवने ने स्पष्ट किया कि जिन उपभोक्ताओं का छत्रपति संभाजीनगर बिजली कनेक्शन बकाया के कारण काटा गया है, यदि वे बिना अनुमति के दोबारा बिजली जोड़ते हैं तो उनके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया जाएगा। साथ ही वसूली में लापरवाही या देरी करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ भी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

6G की वैश्विक दौड़ में शामिल हुआ भारत, अमेरिका समेत 24 देशों से मिलाया हाथ, डेटा सेंटर्स पर भी चर्चा

MBA Admission 2027: CAT से XAT तक टॉप एंट्रेंस एग्जाम की पूरी लिस्ट, जानें डेट और योग्यता

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Weather Forecast: दिल्ली-यूपी समेत 17 राज्यों में मौसम बिगड़ेगा, बारिश के साथ आंधी-तूफान का अलर्ट जारी

क्या नेपाल, भूटान या पाकिस्तान के नागरिक दे सकते हैं UPSC सिविल सेवा परीक्षा? जानिए पूरा नियम