नवभारत कार्यालय में महापौर समीर राजूरकर (फोटो: नवभारत) 
औरंगाबाद

नवभारत कार्यालय पहुंचे संभाजीनगर के महापौर समीर राजूरकर; शहर के विकास और मूलभूत सुविधाओं पर की चर्चा

Sameer Rajurkar 100 Days: महापौर समीर राजूरकर ने पदभार के 100 दिन पूरे होने पर नवभारत कार्यालय का दौरा किया। उन्होंने कहा कि शहर का विकास और नियमित पेयजल उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

गोरक्ष पोफली

Mayor Sameer Rajurkar Visits Navabharat Office: छत्रपति संभाजीनगर शहर के महापौर समीर राजूरकर ने शनिवार शाम नवभारत कार्यालय का दौरा किया। महापौर पद का कार्यभार संभालने के 100 दिन पूरे होने के अवसर पर उन्होंने शहर के विकास, नागरिक सुविधाओं और भविष्य की योजनाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि छत्रपति संभाजीनगर के नागरिकों को प्रतिदिन नियमित पेयजल उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए महानगरपालिका प्रशासन के अधिकारियों के साथ योजनाबद्ध तरीके नियोजन किया जा रहा है।

औद्योगिक विकास और बढ़ती आबादी के अनुसार बुनियादी ढांचा

महापौर राजूरकर ने कहा कि शहर का तेजी से विस्तार हो रहा है और आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों में कई प्रतिष्ठित कंपनियां जल्द उत्पादन शुरू करने जा रही हैं। ऐसे में बढ़ती आबादी और औद्योगिक विकास को देखते हुए नागरिकों को पेयजल, सड़क, स्वच्छता और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि शहर के सर्वांगीण विकास के लिए प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय के साथ योजनाओं को आगे बढ़ाया जा रहा है।

'नवभारत' ने मराठवाड़ा में बनाई विशिष्ट पहचान

उन्होंने नवभारत और नवराष्ट्र समाचार समूह की सराहना करते हुए कहा कि दोनों समाचार पत्रों ने कम समय में छत्रपति संभाजीनगर सहित पूरे मराठवाड़ा क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की है। हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में नवभारत का महाराष्ट्र में विशेष स्थान है और यह समाचार पत्र जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाता रहा है।

ब्यूरो प्रमुख शफीउल्ला हुसैनी ने किया महापौर का स्वागत

इससे पूर्व नवभारत के छत्रपति संभाजीनगर ब्यूरो प्रमुख शफीउल्ला हुसैनी ने महापौर समीर राजूरकर का स्वागत किया। इस अवसर पर वरिष्ठ उपसंपादक हाफिज शेख, दिलीप कुलकर्णी, पत्रकार उमेश जोशी, अंकुश थोरात, नीरा देवकते, अहमद अल अहमद सहित अन्य सहयोगी उपस्थित थे। पत्रकारों और महापौर समीर राजूरकर के बीच शहर के विकास तथा नागरिक सुविधाओं को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ।

– नवभारत लाइव के लिए छत्रपति संभाजीनगर से शफीउल्ला हुसैनी की रिपोर्ट

गद्दारों को पहला जूता मैं ही मारूंगा, संजय राउत ने ज्ञानेश कुमार पर बाेला हमला, अभिजीत दिपके का किया समर्थन

Make in India के 12 साल, PM मोदी बोले- भारत में ज्यादा उत्पादन और निवेश, हर सेक्टर में आया बदलाव

ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो CJP 2 अक्टूबर से मुंबई में करेगी विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दिपके का ऐलान

हरदीप पुरी से बीएल वर्मा तक, UP राज्यसभा चुनाव के लिए 16 अक्टूबर को होगा मतदान, किसकी वापसी तय, कौन होगा बाहर?

बाबा रामदेव और बृजभूषण शरण सिंह में हुई सुलह, महंत राजकुमार दास ने कराई दोस्ती, जानिए पूरी इनसाइड स्टोरी