भाजपा और कांग्रेस (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
औरंगाबाद

Marathwada Election Results: संभाजीनगर और नांदेड़ में भाजपा की जय-जयकार, लातूर में कांग्रेस का गढ़ बरकरार!

Chhatrapati Sambhajinagar Result Live: मराठवाड़ा नगर निगम चुनाव के साख छत्रपति संभाजीनगर और नांदेड़ में भाजपा आगे, लातूर में कांग्रेस का दबदबा। जालना में भाजपा को बड़ी बढ़त। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

प्रिया जैस

Marathwada Municipal Election Results Updates: महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र में छत्रपति संभाजीनगर, जालना और नांदेड़ नगर निगमों के चुनावों में शुक्रवार को शुरुआती रुझानों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आगे है जबकि इस क्षेत्र के लातूर नगर निकाय में कांग्रेस बढ़त बनाए हुए है।

विभिन्न मराठी चैनल द्वारा बताए गए रुझानों के अनुसार, छत्रपति संभाजीनगर की 115 सीट में से भाजपा उम्मीदवार 22 पर आगे हैं। इसके बाद उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना 19 सीट पर आगे है। इस संबंध में राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। असदुद्दीन ओवैसी की ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) यहां 14 सीट पर आगे है।

उद्धव ठाकरे की शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) 10 सीट पर आगे है जबकि उपमुख्यमंत्री अजित पवार के नेतृत्व वाली राकांपा दो सीट पर आगे है। जालना 2023 में महाराष्ट्र का 29वां नगर निगम बना था। ऐसा प्रतीत होता है कि पूर्व कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक कैलास गोरंट्याल के भाजपा में जाने से जालना में भाजपा को फायदा हुआ है।

जालना नगर निकाय के रुझान

जालना नगर निकाय की 65 सीट में भाजपा 19 सीट पर आगे है जबकि कांग्रेस तीन सीट पर आगे है। टीवी रिपोर्ट के अनुसार, लातूर की 70 सीट में से कांग्रेस 30 सीट पर और भाजपा 17 सीट पर आगे है। निर्दलीय उम्मीदवार पांच सीट पर आगे हैं। चुनावों से पहले, भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण ने यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया था कि दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख की यादें उनके गृह नगर लातूर से ‘‘मिटा दी जाएंगी।''

बाद में उन्होंने अपने बयान के लिए माफी मांगी थी। परभणी नगर निगम में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नगर निकाय की 65 सीट में से 23 पर आगे है। कांग्रेस आठ सीट पर आगे है। टीवी चैनलों द्वारा बताए गए शुरुआती रुझानों के अनुसार, नांदेड़ में 81 सीट में से भाजपा 20 सीट पर जबकि शिवसेना पांच पर आगे है। कांग्रेस 12 सीट पर आगे है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

देश की पहली डिजिटल जनगणना का पूरा शेड्यूल जारी, UP-पंजाब समेत इन राज्यों में अभी नहीं होगी गिनती

कुछ BJP नेताओं ने ही मणिपुर में करवाए दंगे, बीरेन सिंह ने कहा- मुझे हटाने के लिए रची साजिश

Kal Ka Mausam: अक्टूबर के आखिरी दिन बदलेगा मौसम का मिजाज, कई राज्यों में बारिश की चेतावनी

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, बेंगलुरु के 5 यात्रियों की भी मौत

सुप्रीम कोर्ट में बड़े वकीलों की मोनोपोली पर बहस, कौन हैं भारत के 10 सबसे महंगे वकील? देखें लिस्ट