छत्रपति संभाजी नगर (सौ. सोशल मीडिया ) 
औरंगाबाद

Sambhaji Nagar: महाराष्ट्र देश में औद्योगिक निवेश में नंबर-1, जॉब कार्ड सिस्टम होगा लागू

Maharashtra Government ने इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट के लिए नई नीतियों को लागू कर रही है। यही कारण है कि महाराष्ट्र देश में Industrial Investment में बाकी सभी राज्यों से कई गुना आगे हैं।

अपूर्वा नायक

Chhatrapati Sambhaji Nagar News In Hindi: राज्य सरकार औद्योगिक क्षेत्र के विकास के लिए नवीन नीतियों को लागू कर रही है। परिणामस्वरूप, महाराष्ट्र देश में औद्योगिक निवेश में शीर्ष पर है। उद्योग जगत छत्रपति संभाजीनगर में निवेश करना पसंद कर रहा है।

इसके लिए राज्य सरकार यहां उद्योग और संबद्ध क्षेत्रों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। यह प्रतिपादन राज्य के उद्योग मंत्री उदय सामंत ने सोमवार को यहां किया। ऑरिक सिटी की वर्षगांठ और समृद्धि लिंक का उद्योग मंत्री सामंत ने सोमवार को उद्घाटन किया।

शेंद्रा स्थित पांच सितारा औद्योगिक क्षेत्र ऑरिक सिटी की छठी वर्षगांठ और शेंद्रा औद्योगिक क्षेत्र से समृद्धि महामार्ग को जोड़ने वाले राजमार्ग का उ‌द्घाटन सामंत के हाथों किया गया, मंच पर राज्य के अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री अतुल सावे, सांसद डॉ भागवत कराड, सांसद संदीपान भुमरे, महाराष्ट्र औद्योगिक टाउनशिप के प्रबंध निदेशक पी।डी। मलिकनेर, संयुक्त प्रबंध निदेशक दत्ता भडकवाड़, भास्कर मुंडे, विजय राठौड़, अभिजीत राउत और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

ऑरिक सिटी हॉल में आयोजित कार्यक्रम में उद्योग मंत्री सामंत के हाथों लोगो, वेबसाइट और पोर्टल का अनावरण किया गया। साथ ही, औरिक सिटी की छह साल की यात्रा पर आधारित एक कॉफी टेबल बुक का विमोचन भी किया गया। राज्य के अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री अतुल सावे ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र को समृद्धि राजमार्ग से जोड़ने से परिवहन में काफी सुविधा हुई है।

किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ेगी सरकार

उद्योग मंत्री सामंत ने कहा कि सरकार भारी बारिश से प्रभावित किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ेगी। इस संकट की घड़ी में सरकार पूरी तरह उनके साथ है। उन्होंने उद्योग जगत से अपील की कि वे संकटग्रस्त अपने भाइयो की मदद के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में भी योगदान दे।

उन्होंने आगे कहा कि ऑरिक सिटी की सफलता इसके लिए जमीन उपलब्ध कराने वाले किसानों और इस पर उद्योग स्थापित करने और निवेश करने वाले उद्यमियों, दोनों की है, सरकार इस औद्योगिक क्षेत्र की और समस्याओं का समाधान करने का प्रयास कर रही है।

भारी बारिश के कारण औद्योगिक क्षेत्र के आस-पास की कृषि और गांवों में कुछ समस्याएँ उत्पन्न हुई है, जिनका निकट भविषय में स्थायी समाधान किया जाएगा, हम आने वाले वर्ष में 5 हजार एकड़ और जमीन उपलब्ध कराएंगे, उन्होंने निर्देश दिया कि बिडकिन औद्योगिक क्षेत्र के किसानों की समस्याओं का समाधान किया जाए।

आने वर्ष 50 हजार करोड़ निवेश की उम्मीद

हम ऑरिक सिटी के कामकाज को प्रभावी बनाने के लिए अधिकारियों के जॉब कार्ड तैयार करेंगे। सामंत ने स्पष्ट किया कि वह स्वयं हर महीने एक बार आएंगे। राज्य ने औद्योगिक क्षेत्र के लिए 12 नई नीतियों बनाई है, इसी के चलते राज्य औद्योगिक क्षेत्र में देश में नंबर 1 है। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्ष में 50,000 करोड रुपये का और निवेश आने की उम्मीद है।

पंच तत्व में विलीन हुए क्रांतिवीर, नाना पाटेकर का पैतृक गांव में संपन्न हुआ अंतिम संस्कार

मुक्के-लातों से किया हमला! कांग्रेस के प्रदर्शन के बीच छलका पुलिसकर्मियों का दर्द, सुनाई पूरी आपबीती

भाजपा के नेता हैं मिथुन... पश्चिम बंगाल सरकार में कैबिनेट रैंक मिलने पर आनंद दुबे की प्रतिक्रिया

INDIA Bloc Protest: राजघाट पर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल बोले- मोदी-शाह, ज्ञानेश ने देश को हाइजैक किया

Starlink पर भारत सरकार से भिड़े एलन मस्क, पूछा- क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं?