(डिजाइन फोटो) 
औरंगाबाद

गंगापुर विधानसभा सीट: BJP के प्रशांत बंब लगाएंगे जीत का चौका, या किसी और को मिलेगा मौका?

विधानसभा सीटों के विश्लेषण में आज बारी है औरंगाबाद जिले में आने वाली गंगापुर विधानसभा सीट की। गंगापुर विधानसभा सीट औरंगाबाद संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आती हैं। इस सीट का इतिहास पुराना है। गंगापुर विधानसभा सीट 1962 से अस्तित्व में है।

आकाश मसने

छत्रपति संभाजीनगर : महाराष्ट्र में चुनावी शतरंज की बिसात पर जंग होने वाली है। महायुति और महाविकास अघाड़ी के बीच शह और मात का खेल खेला जाने वाला है। इस खेल में कौन किसे शिकस्त देगा यह अभी भविष्य की गर्त में छिपा हुआ है लेकिन सबने हर एक खाने में गोटियां बिछा दी हैं। उच्चकोटि के पैदल सैनिकों की तलाश की जा रही है बाकी महारथी उनके पीछे खड़े हुए हैं। कौन किस खाने में कितना मजबूत है हम भी लगातार इसके विश्लेषण में लगे हुए हैं।

विधानसभा सीटों के विश्लेषण में आज बारी है औरंगाबाद जिले में आने वाली गंगापुर विधानसभा सीट की। गंगापुर विधानसभा सीट औरंगाबाद संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आती हैं। इस सीट का इतिहास पुराना है। गंगापुर विधानसभा सीट 1962 से अस्तित्व में है। भारतीय जनता पार्टी के प्रशांत बंब इस सीट से मौजूदा विधायक हैं। 2019 में प्रशांत बंब ने एनसीपी के माने पाटिल को हराया था।

गंगापुर विधानसभा सीट का इतिहास

इस सीट के इतिहास की बात करे तो पहले तीन दशक तक यहां कांग्रेस का दबदबा रहा। लेकिन 1978 में कांग्रेस से टूटकर बनी भारतीय कांग्रेस (समाजवादी) ने 1985 में जीत दर्ज की। 1990 के चुनाव के बाद गंगापुर पर शिवसेना का दबदबा रहा। लेकिन 2009 प्रशांत बंब ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव जीतकर शिवसेना के विजय रथ को रोक दिया। जिसके बाद से यहां प्रशांत बंब ने दबदबा कायम रखा हैं।

गंगापुर से कब किसे मिले जीत

  • 2019 प्रशांत बंसीलाल बंब, भारतीय जनता पार्टी
  • 2014: प्रशांत बंसीलाल बंब, भारतीय जनता पार्टी
  • 2009: प्रशांत बंसीलाल बंब, निर्दलीय
  • 2004: अन्नासाहेब माने पाटिल, शिवसेना
  • 1999: अन्नासाहेब माने पाटिल, शिवसेना
  • 1995: अशोक राजाराम पाटिल, निर्दलीय
  • 1990: कैलाश पाटिल, शिवसेना
  • 1985: किसनराव कसाने, भारतीय कांग्रेस (समाजवादी)
  • 1980: अशोक राजाराम पाटिल, कांग्रेस
  • 1980: अशोक राजाराम पाटिल, कांग्रेस
  • 1978: लक्ष्मण एकनाथ मनल, कांग्रेस
  • 1972: बाबासाहेब रामराव पवार, कांग्रेस
  • 1967: बाबासाहेब रामराव पवार, कांग्रेस
  • 1962: यामाजीराव म्हतरराव सातपुते, कांग्रेस

क्या है जातीय समीकरण?

गंगापुर विधानसभा सीट सामान्य वर्ग की सीट है। इस सीट पर 2019 के आंकड़ों के मुताबिक कुल 3 लाख 15 हजार वोटर्स हैं। यहां एससी कैटगरी के 14 प्रतिशत मतदाता है वहीं एसटी वर्ग के मतदाताओं की संख्या लगभग पांच प्रतिशत हैं।

2024 में क्या हैं संभावनाएं?

2009 से गंगापुर विधानसभा सीट पर प्रशांत बंब का बोलबाला है। 2009 से उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। इसके बाद 2014 व 2019 में प्रशांत बंब को भाजपा ने अपने टिकट पर लड़ाया। लगातार बढ़ रहे प्रशांत के कद को 2024 में कौन चुनौती देगा, यह देखना दिलचस्प होगा।

इस्लाम में बुर्का नहीं, पर्दा जरूरी! इलाहाबाद हाईकोर्ट के हिजाब फैसले पर प्यारे खान का बड़ा बयान

अखिलेश के दावे इमरान मसूद का जवाब, बोले- राहुल गांधी और BJP के बीच असली लड़ाई, बाकी सब सहयोगी

जापान दौरे पर पीयूष गोयल का मेगा निवेश मिशन, टोयोटा-SMBC समेत दिग्गज कंपनियों से भारत में निवेश पर बड़ी चर्चा

Explainer: जिनपिंग के भारत आने पर क्यों छाया सस्पेंस? पहले भी दे चुके हैं धोखा, इस बार क्या है बीजिंग का इरादा

JPSC भर्ती घोटाले का सबसे बड़ा खुलासा! 12 लाख में बिकती थीं CDPO सीटें, CID के सामने अभय तिवारी का कबूलनामा