छत्रपति संभाजी नगर (सौ. सोशल मीडिया ) 
औरंगाबाद

10वीं और 12वीं परीक्षा में उड़न दस्ते का बहाना, शिक्षक ने की प्रश्नपत्रिकाओं में हेराफेरी

Sambhaji Nagar से एक हैरान करने वाला मामला सामने आ रहा है। 10वीं और 12 वीं की परीक्षा के दौरान खुद को उड़न दस्ते का सदस्य बताकर एक शिक्षक ने घुसपैठ की और साथ ही प्रश्नपत्रिकाओं में हेर-फेर भी की।

अपूर्वा नायक

Chhatrapati Sambhaji Nagar News In Hindi: दसवीं-बारहवीं की परीक्षा के दौरान एक अध्यापक ने खुद उड़ने दस्ते का सदस्य बताकर केंद्र में न केवल घुसपैठ की, बल्कि विद्यार्थियों की प्रश्नपत्रिकाओं में हेराफेरी कर संस्था की बदनामी की। यह घटना 27 फरवरी को जटवाड़ा ओव्हर स्थित राजर्षि शाहू महाराज माध्यमिक व उच्च माध्यमिक स्कूल में हुई।

प्रधानाध्यापक की फरियाद पर व न्यायालय के आदेश पर आरोपी अध्यापक चंद्रकांत चव्हाण के खिलाफ हर्सूल पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्रधानाध्यापक गोपाल जाधव ने फरियाद दर्ज कराई कि फरवरी-मार्च 2025 में उनके स्कूल को माध्यमिक व उच्च माध्यमिक शिक्षण मंडल ने 11 फरवरी से 18 मार्च के बीच आहूत दसवीं व बारहवीं परीक्षाओं के केंद्र स्वीकृत किए हैं।

आरोपी अध्यापक चव्हाण 27 फरवरी को परीक्षा केंद्र पर पहुंचा व खुद को उड़न दस्ते का सदस्य बताया। उस समय प्रत्यक्ष अधिकृत उड़न दस्ते के साथ मौजूद तहसीलदार रमेश मुंडलोड़ ने चव्हाण से पहचान-पत्र की मांग करने पर इनकार किया। पर्यवेक्षक दालन के बाहर जाने के बाद हेराफेरी भी कर दी।

डीएम के आदेश का भी किया था उल्लंघन

जिलाधिकारी ने परीक्षा केंद्र पर अवैध प्रवेश के लिए प्रतिबंधित करने वाला आदेश जारी करने के बावजूद चव्हाण ने उल्लंघन कर परीक्षा केंद्र में प्रवेश किया। घटना के बाद अगले दिन नकल करने को लेकर समाचार-पत्रों में खबर प्रकाशित होने के बाद संस्था की प्रतिमा धूमिल हो गई। प्रकरण की जांच में चंद्रकांत चव्हाण दोषी पाए जाने के बाद जिलाधिकारी की टिप्पणी के अनुसार, जिप के शिक्षणाधिकारी (माध्यमिक) को शिकायत दर्ज कराने के आदेश दिए गए थे।

अब नहीं जाएंगे जंतर-मंतर...रिहाई के लिए सौरव दास और आशुतोष रांका ने क्या-क्या वादे किए?

अजेय रणनीतिकार: चुनावी रिकॉर्ड से लेकर बूथ मैनेजमेंट तक, कैसे काम करती है अमित शाह की रणनीति?

Amit Shah Nickname: बचपन में अमित शाह को किस नाम से बुलाते थे? पढ़ें दिलचस्प किस्सा

एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की नई फोटो रिलीज, राहुल गांधी ने पूछा- किस गद्दार को ब्लैकमेल कर रहे हैं?

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन