पटाखा मार्केट (सौ. सोशल मीडिया ) 
औरंगाबाद

Diwali 2025: संभाजीनगर में शुरू हुए पटाखा बाजार, 6 जगहों पर लगे 212 स्टॉल

Sambhajinagar: अब दिवाली के त्योहार में सिर्फ कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। छत्रपति संभाजीनगर में पटाखा बाजार सजने लगा है। शहर में लगभग 6 जगहों पर पटाखों के ये बाजार लगने वाले हैं।

अपूर्वा नायक

Chhatrapati Sambhajinagar News In Hindi: दिवाली के त्यौहार में अब कुछ ही दिन बचे हैं और शहर में पटाखा बाजार लगने शुरू हो गए हैं। मनपा के अग्निशमन विभाग द्वारा अनुमति मिलने के बाद, शहर के विभिन्न हिस्सों में पटाखा बाजार लगाने का काम तेजी से शुरू हो गया है।

इस साल शहर में कुल छह जगहों पर पटाखा बाजार लगाए जा रहे हैं, जिनमें लगभग 212 स्टॉल हंगि। इन बाजारों में शिवकाशी से पटाखों की सीधी आपूर्ति शुरू हो गई है। महानगरपालिका द्वारा अनापत्ति प्रमाण पत्र दिए जाने के बाद, व्यापारियों ने बड़ी मात्रा में पटाखे मंगाए है। इससे बाजारों में दिवाली का माहौल अच्छी तरह से फैल रहा है।

पहले शहर का सबसे बड़ा पटाखा बाजार औरंगपुरा स्थित जिला परिषद मैदान में लगता था। हालांकि, कुछ साल पहले इसी बाजार में आग लगने के बाद, मनपा ने शहर के मध्य भाग में पटाखा बाजार लगाने पर प्रतिबंध लगा दिया था। तब से शहर के पास खुले मैदानों में पटाखा बाजार लगाए जा रहे हैं। बता दें कि 9 वर्ष पूर्व शहर के औरंगपुरा के जिला परिषद मैदान में हर साल भरने वाले सबसे बड़े पटाखा मार्केट में बड़े पैमाने पर आग लगी थी।

इस वर्ष लगने वाले पटाखा बाजार के स्थान

बता दें कि मनपा के अग्निशमन विभाग ने इस वर्ष निम्नलिखित छह स्थानों पर पटाखा बाजार लगाने की अनुमति दी है अयोध्या नगरी मैदान - 64 स्टॉल कलाग्राम 50 स्टॉल, टीवी सेंटर मैदान 44 स्टॉल, एमआईटी कॉलेज मैदान 22 स्टॉल, कैमचज स्कूल मैदान 21 स्टॉल, छावनी गुरुद्वारा बाजार मैदान 11 स्टॉल, और वालुज क्षेत्र में दो और स्थानी पर, कुल 33 स्टॉल।

मनपा प्रशासन ने की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

इस आग में 150 पटाखों की दुकानें जलकर खाक हुई थी। इस हादसे में 2 करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ था। दिन दहाड़े हुई इस घटना से शहर के प्रमुख व्यापार पेठ औरंगपुरा, निराला बाजार में हाहाकार मचा था। हादसे में 20 कारें और 40 बाईक भी जलकर खाक हुई थी। ऐन दीपावली के समय हुई इस घटना से शहर में सखलबली मची थी।

व्यापारियों में दिख रहा उत्साह

मनपा की अनुमति के बाद, व्यापारियों ने पटाखा बाजार में अपने दुकानें लगाना शुरू कर दिया है और शिवकाशी से मालवाहक वाहन शहर में प्रवेश कर चुके हैं। कुछ स्थानों पर स्टॉल सजाने और रोशनी का काम शुरू हो गया है। पटाखा बाजार शुरू होने के बाद, नागरिकों को एक ही स्थान पर विभिन्न प्रकार के पटाखे, सजावट की सामग्री और दिवाली के खिलौने मिल जाएंगे।

DUSU Election 2026 LIVE: 2.75 लाख छात्र करेंगे फैसला, यश डबास या विजय मीणा किसके सिर सजेगा ताज?

बिना नंबर प्लेट की गाड़ियां कैंपस में कैसे घुसी? DUSU चुनाव में हिंसा को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, मांगा जवाब

ममता बनर्जी को मिला फुटबॉल प्लेयर, ऋतब्रत गुट के हाथ आया लिफाफा, EC ने TMC गुटों में बांटे चुनाव चिह्न

4,821 रुपए बनाम 1,420 रुपए: 400 यूनिट बिजली पर महाराष्ट्र और सिक्किम के बिल में 3 गुने से ज्यादा का अंतर

निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली ने लगाई फांसी, सुप्रीम कोर्ट ने 2025 में किया था बरी