छत्रपति संभाजी नगर (सौ. सोशल मीडिया ) 
औरंगाबाद

गणेशोत्सव के बाद होगा हर्सल में एक्शन, मनपा आयुक्त के घर के सामने आज किया जाएगा आंदोलन

Chhatrapati Sambhaji Nagar News: छत्रपति संभाजी नगर के मनपा आयुक्त ने हर्सल पर होने वाली तोडू कार्रवाई को लेकर जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि गणेशोत्सव के बाद ये कार्रवाई पूरी होगी।

अपूर्वा नायक

Chhatrapati Sambhaji Nagar News In Hindi: गणेशोत्सव के दौरान पुलिस बल सुरक्षा तैनाती का जिम्मा रहने से मनपा को तत्काल बंदोबस्त नहीं मिलेगा। नतीजतन, हसूल क्षेत्र में 60 मीटर सड़क विस्तारीकरण के लिए अवैध निर्माण पर तोडू कार्रवाई अब गणेश विसर्जन के बाद करने की जानकारी मनपा प्रशासक व आयुक्त जी श्रीकांत ने संवाददाता सम्मेलन में दी।

जी श्रीकांत ने कहा कि, शहर के विकास प्रारूप के अनुसार अब तक आठ प्रमुख सड़कों करने की जानकारी छत्रपति संभाजी नगर मनपा प्रशासक व आयुक्त जी श्रीकांत ने संवाददाता सम्मेलन में दी। जी श्रीकांत ने कहा कि, शहर के विकास प्रारूप के अनुसार अब तक आठ प्रमुख सडकोंपर कार्रवाई कर 5,500 अतिक्रमण ध्वस्त किए गए हैं।

बेघर नागरिकों को मकान उपलब्ध कराने का निर्णय भी लिया गया है। 7 सड़कों पर मार्किंग भी पूरी हो चुकी है, हसूल के 197 संपत्ति धारकों को नोटिस देकर अतिक्रमण हटाने का मौका दिया गया था।आयुक्त ने कहा कि, अन्य सड़कों पर भी अनधिकृत निर्माणों को हटाने की मुहिम जारी रहेगी।

मनपा आयुक्त ने कहा मैं कार्यालय में ही उपलब्ध रहता हूं, सड़क चौड़ीकरण अभियान के दौरान कई प्रतिनिधिमंडल चर्चा के लिए आते हैं।सांसद, विधायक मिलने पर उनकी बातें सुनी।किसी को भी ज्ञापन देने पर रोक।

मनपा आयुक्त बंगले के सामने नागरिक आज करेंगे आंदोलन

हसूल के नागरिक 26 अगस्त को मनपा आयुक्त के बंगले के सामने आंदोलन करेंगे। आंदोलनकर्ता विनोद पाटील ने तोड़फोड़ से पहले कानूनी प्रक्रिया पूरी करने, प्रभावित संपत्ति धारकों को मुआवजा देने के बाद भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया करने आदि मांगें कीं। पाटील ने कहा कि, तानाशाही तरीके से कार्रवाई वे कतई स्वीकार नहीं करेंगे।

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज