छत्रपति संभाजी नगर (सौ. सोशल मीडिया ) 
औरंगाबाद

संभाजीनगर बनेगा Defence Hub, फडणवीस ने मोदी को सौंपा डिफेंस पार्क का प्रस्ताव

Maharashtra के Chhatrapati Sambhaji Nagar को जल्द ही बहुत बड़ी सफलता हासिल होने वाली है। इस शहर में जल्द ही रक्षा उत्पादन और अनुसंधान के लिए एक डिफेंस पार्क की शुरुआत हो सकती है।

अपूर्वा नायक

Chhatrapati Sambhaji Nagar News: महाराष्ट्र में रक्षा उत्पादन और अनुसंधान का नया अध्याय जल्द ही छत्रपत्ति संभाजीनगर में शुरू हो सकता है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यहां डिफेंस पार्क स्थापित करने का प्रस्ताव सौंपा है।

यह मांग सबसे पहले क्षेत्रीय उद्योग संगठन चैम्बर ऑफ मराठवाड़ा इंडस्ट्रीज एंड एग्रीकल्चर (CMIA) ने उठाई थी, जिसे अब राज्य सरकार का समर्थन भी मिल गया है। इसके साथ ही संभाजीनगर को डिफेंस सेक्टर में एक नई पहचान मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

3 लाख करोड़ रुपए का होगा डिफेंस सेक्टर डिफेंस पार्क की स्थापना से क्षेत्र में न केवल औद्योगिक विकास को बल मिलेगा, बल्कि हजारों युवाओं को रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे। उल्लेखनीय है कि भारत में रक्षा उत्पादन बीते एक दशक में तेजी से बढ़ा है। वर्ष 2014-15 में देश का रक्षा उत्पादन जहां लगभग 50,000 करोड़ रुपए था, वहीं वर्ष 2024 तक यह बढ़कर 1।5 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। केंद्र सरकार का लक्ष्य साल 2029 तक इसे बढ़ाकर 3 लाख करोड़ रुपए तक ले जाने का है।

आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम

उद्योग विशेषज्ञों का मानना है कि केंद्र सरकार की ओर से जल्द ही डिफेंस कॉरिडोरों की औपचारिक घोषणा की जा सकती है। उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु के बाद अब महाराष्ट्र असम और पश्चिम महाराष्ट्र में भी डिफेस सेक्टर का विस्तार किया जा रहा है, जिससे देश के रक्षा उत्पादन में आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम साबित होगा।

प्रमुख रक्षा हब बनने का अवसर मिलेगा

राज्य में तीन नए डिफेंस कॉरिडोर प्रस्तावित हैं, जिनमें पहला पुणे-अहिल्यानगर-छत्रपति संभाजीनगर, दूसरा अमरावती-वर्धा-नागपुर-सावनेर और तीसरा नाशिक-धुलिया कॉरिडोर शामिल है। संभाजीनगर की रणनीतिक स्थिति और उद्योग जगत की सक्रिय भागीदारी इसे एक प्रमुख रक्षा हब बना सकती है।

सोनू भैया, आपकी कमी हमेशा महसूस होगी, मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन से टूटे CM हेमंत सोरेन, व्यक्त किया शोक

नशे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई का समय आ गया...CM नायब सैनी ने रेवाड़ी यूथ मैराथन को दिखाई हरी झंडी

शौर्य और वीरता की अमर गाथा, ओम बिरला समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने मेजर धन सिंह थापा को किया याद

दिनेश शर्मा की नई पारी शुरू, अंडमान-निकोबार के बने उपराज्यपाल, राष्ट्रपति-PM समेत नेतृत्व का जताया आभार

झारखंड में साढ़े 3 साल में 3 मंत्रियों की मौत, संयोग या कुछ और, शिक्षा विभाग से जुड़े थे तीनों मंत्री