प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
औरंगाबाद

संभाजीनगर: गर्मी से पहले जल संकट पर सख्ती, 8 दिन में एक बार पानी! मेयर राजूरकर का 25 फरवरी तक अल्टीमेटम

Sambhajinagar Municipal Action: छत्रपति संभाजीनगर में गर्मी से पहले जल संकट रोकने के लिए मेयर ने 25 फरवरी तक ठोस कार्ययोजना के निर्देश दिए। कई इलाकों में 8 दिन में एक बार पानी मिल रहा है।

अंकिता पटेल

Chhatrapati Sambhajinagar Summer Water Plan: छत्रपति संभाजीनगर शहर में आगामी गर्मी के दौरान पानी की कमी न हो और प्रत्येक नागरिक को नियमित तथा पर्याप्त जल आपूर्ति मिल सके, इसे सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मेयर समीर राजूरकर ने प्रशासन को सख्त निर्देश जारी किए हैं।

उन्होंने अधिकारियों से कहा है कि जल वितरण में हो रही अनियमितता समाप्त करने और आपूर्ति के अंतराल को कम करने के लिए 25 फरवरी तक विस्तृत तथा व्यवहारिक कार्ययोजना तैयार कर प्रस्तुत की जाए।

बता दे कि पदभार ग्रहण करने के दूसरे ही दिन मेयर समीर राजूरकर ने चिकलथाना से सिडको क्षेत्र तक जल वितरण व्यवस्था का निरीक्षण किया। विभिन्न स्थानों पर आ रही तकनीकी समस्याओं की जानकारी ली।

इसके बाद शहर में जल आपूर्ति के अंतराल को कम करने के लिए समीक्षा बैठक बुलाने के निर्देश दिए गए, बैठक में मेयर समीर राजूरकर, उपमहापौर राजेंद्र जंजाल, आयुक्त जी. श्रीकांत।

जल आपूर्ति विभाग के समन्वयक ए. बी. देशमुख, के. एम. फालक, अनिल तनपुरे, किरण धांडे सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। मेयर ने कहा कि शहर के कई क्षेत्रों में आठ दिन में एक बार पानी दिया जा रहा है।

गर्मी शुरू होने से पहले इस व्यवस्था में सुधार आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि दस दिनों के भीतर जल वितरण अंतराल कम करने के उपायों पर ठोस प्रस्ताव तैयार किया जाए।

25 फरवरी तक विस्तृत योजना प्रस्तुत की जाए, आयुक्त जी. श्रीकांत ने जानकारी दी कि फारोला स्थित जल शुद्धिकरण केंद्र की क्षमता अभी 75 एमएलडी नहीं है। फिलहाल वहां से 25 एमएलडी पानी ही उपलब्ध कराया जा रहा है। पूर्ण क्षमता का केंद्र स्थापित होने के बाद ही 75 एमएलडी आपूर्ति संभव हो सकेगी।

समयसारिणी में हस्तक्षेप न करें

मनपा आयुक्त ने कहा कि जल आपूर्ति को नियमित रखने के लिए तय समयसारिणी का पालन आवश्यक है। कुछ जनप्रतिनिधियों द्वारा अपने क्षेत्रों में पहले पानी छोड़ने का दबाव बनाया जाता है।

इससे व्यवस्था प्रभावित होती है, उन्होंने इस प्रकार का हस्तक्षेप न करने की अपील की अनधिकृत जल कनेक्शनों की पहचान में सहयोग करने का आग्रह किया गया, पाइपलाइन में रिसाव तथा ट्रांसफार्मर खराब होने जैसी संभावित समस्याओं को ध्यान में रखते हुए ही कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए गए, शहर में शामिल सातारा देवलाई क्षेत्र में जलस्तर काफी नीचे चला गया है।

बैठक में इस क्षेत्र में टैंकर आपूर्ति बढ़ाने पर चर्चा नहीं हुई। गर्मी बढ़ने के साथ इस क्षेत्र में जल संकट गहराने की आशंका बनी हुई है। मनपा प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि 25 फरवरी तक प्रस्तुत की जाने वाली कार्ययोजना के आधार पर त्वरित कदम उठाए जाएंगे।

जब्त वाहन गायब

छत्रपति संभाजीनगर, अवैध रेत बिक्री प्रकरण में जब्त किया गया रेत से भरा हाइवा ट्रक अप्पर तहसील कार्यालय परिसर से बिना अनुमति ले जाने का मामला सामने आया है, सिटीचौक पुलिस थाने में अशफाक पठान व अब्दुल पठान नामक दो संदिग्धों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। तहसील कार्यालय में मंडल अधिकारी के रूप में कार्यरत अजित गावंडे ने गौण खनिज टीम की कार्रवाई के दौरान ट्रक को रेत सहित जब्त कर कार्यालय परिसर में खड़ा किया था।

INDIA Alliance: कांग्रेस का हल्ला बोल, कल मनाएगी काला दिन; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन पर BJP का पलटवार! सुधांशु त्रिवेदी बोले- निहायत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय

मिथुन चक्रवर्ती बने बंगाल सरकार के सलाहकार, कैबिनेट मंत्री के बराबर होगा दर्जा

बैरिकेड, धक्का-मुक्की और हिरासत...राहुल गांधी को पुलिस ने रोका, प्रियंका बोलीं- मुझे जगह-जगह खरोंचा गया

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- 100 FIR भी मंजूर, हर केस मेरे लिए मेडल