प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
औरंगाबाद

राजनीति से दूरी नहीं, आपका वोट तय करता है सड़क, पानी और रोजगार: मनपा जी. श्रीकांत आयुक्त

Election Awareness: छत्रपति संभाजीनगर में आयोजित मतदाता जनजागरण अभियान में मनपा आयुक्त श्रीकांत जी ने युवाओं से राजनीति की अहमियत समझने और जिम्मेदारी से मतदान करने की अपील की।

अंकिता पटेल

Sambhajinagar Voter Awareness: छत्रपति संभाजीनगर अनेक युवाओं को लगता है कि राजनीति या चुनाव से उनका कोई लेना-देना नहीं है। लेकिन यह समझना जरूरी है कि राजनीति और चुनाव का सीधा संबंध आपके जीवन से है।

आपके घर के सामने की सड़क, पीने का पानी और यहां तक कि आपके रोजगार के अवसर भी आपके द्वारा चुनी गई सरकार और प्रशासन पर निर्भर करते हैं। इसलिए सोच-समझकर और जिम्मेदारी के साथ मतदान करना बेहद जरूरी है।

यह स्पष्ट मत महानगरपालिका आयुक्त जी. श्रीकांत ने व्यक्त किया। वे छत्रपति संभाजीनगर महानगरपालिका की 'जनजागृती कक्षा' की ओर से एमजीएम विश्वविद्यालय के 'रुक्मिणी' सभागृह में आयोजित मतदाता जनजागरण अभियान में प्रमुख मार्गदर्शक के रूप में बोल रहे थे। कार्यक्रम में डॉ. रणजीत कक्कड़, डॉ. अपर्णा कक्कड़ और प्रा। विजय सपकाल की विशेष उपस्थिति रही।

युवाओं में खासा उत्साह

इस अवसर पर शहर की लोकप्रिय आरजे अर्चना, आरजे सेजल, आरजे अदनान और सोशल इन्फ्लुएंसर अब्दुल्ला अल मोहम्मदी की मौजूदगी ने युवाओं में खासा उत्साह भर दिया।

अपने पसंदीदा आरजेस को सुनने के लिए विद्यार्थियों की बड़ी संख्या में भीड़ उमडी इस अभियान का नियोजन उपायुक्त अंकुश पांढरे और सहायक मतदाता जागरूकता कक्ष प्रमुख खप्नील सरदार के मार्गदर्शन में किया गया, पांढरे में अपील की कि हर वोट की कीमत है।

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी