- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chattrapati Sambhajinagar »
- Chhatrapati Sambhajinagar Municipal Election Training Absent Staff Action
प्रशिक्षण में अनुपस्थित कर्मियों को नोटिस, आयुक्त श्री.कांत का सख्त रुख; नियम तोड़े तो होगी FIR
- Written By: अंकिता पटेल
Municipal Election: मनपा चुनाव से पहले प्रशिक्षण में गैरहाजिर 2016 कर्मचारियों पर आयुक्त जी. श्रीकांत सख्त हुए। नोटिस, कानूनी कार्रवाई और FIR तक की चेतावनी से हड़कंप मच गया।

प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Sambhajinagar Municipal Election: छत्रपति संभाजीनगर मनपा चुनाव के मद्देनजर चुनाव प्रक्रिया सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं नियमों के अनुसार संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।
इसी क्रम में रविवार, 28 दिसंबर को मतदान केंद्राध्यक्षों व अधिकारियों के दो प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुए जिसमें अनुपस्थित रहे 2016 अधिकारियों व कर्मचारियों को लेकर मनपा आयुक्त व निर्वाचन अधिकारी जी. श्रीकांत बेहद सख्त दिखाई दिए।
उन्होंने चेताया कि अनुपस्थित कर्मचारियों को नोटिस जारी किए जाएंगे। यही नहीं, जरूरत पड़ने पर कानूनी कार्रवाई कर प्राथमिकी भी दर्ज कराई जाएगी। इसके चलते अनुपस्थित अधिकारियों में हड़कंप मच गया है।
सम्बंधित ख़बरें
Wardha: केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ युवक कांग्रेस का हल्लाबोल, जनहित के मुद्दों पर निकाला विशाल मोर्चा
Chhatrapati Sambhajinagar: वर्षभर में सैकड़ों पेड़ों की अवैध कटाई, शिकायतें सिर्फ आठ, पांच मामलों में एफआईआर
ललित मोदी के दावों पर रामदास आठवले का कांग्रेस पर तीखा हमला; राहुल गांधी को दी उल्टी-सीधी बातें न करने की सलाह
Mumbai की प्यास बुझाने के लिए 3 लाख से ज्यादा पेडों की बलि ! बीएमसी के गारगाई बांध से जैव विविधता को खतरा
8,000 कर्मचारियों को दिया गया प्रशिक्षण
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्राप्त जानकारी के अनुसार, मनपा की 115 सीटों के लिए 15 जनवरी को मतदान व अगले दिन 16 जनवरी को मतगणना की जाएगी।
इस आलोक में शहर में रविवार, 28 दिसंबर को चारों प्रशिक्षण स्थलों पर मतदान केंद्राध्यक्ष व अधिकारियों के दो प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया गया था। पहला सत्र सुबह 10.00 से दोपहर 1.00 बजे तक व दूसरा सत्र दोपहर 2.00 से शाम 5.00 बजे तक चला।
निर्वाचन निर्णय अधिकारी क्रमांक 1 से 8 के अंतर्गत प्रत्येक के लिए 1,000 अधिकारियों के अनुसार कुल 8,000 कर्मचारियों को सरकारी तकनीकी कॉलेज, सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, एमआईटी कॉलेज और डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर मराठवाड़ा विश्वविद्यालय के मुख्य सभागार में प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान मतदान प्रक्रिया, ईवीएम संचालन, निर्वाचन आयोग की मार्गदर्शक सूचनाएं।
2016 अधिकारी व कर्मचारी रहे नदारद
मतदान दिवस पर बरती जाने वाली सावधानियां व आपातकालीन परिस्थितियों में अपनाई जाने वाली कार्यप्रणाली की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। प्रशिक्षण स्थलों पर कुल 2,000 में से 689 मतदान केंद्राध्यक्ष, 2,000 में से 334 मतदान अधिकारी-1, 2,000 में से 519 मतदान अधिकारी 2 तथा 2,000 में से 474 मतदान अधिकारी-3 अनुपस्थित पाए गए।
यह भी पढ़ें:- जालना में दर्दनाक हादसा, कुंडलिका नदी किनारे लापरवाही पड़ी भारी; प्रशासन पर उठे सवाल
इस प्रकार कुल 8,000 में से 2,016 अधिकारी एवं कर्मचारी प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहे। इसे लेकर मनपा आयुक्त व निर्वाचन अधिकारी जी. श्रीकांत बेहद खफा दिखाई दिए और उन्होंने खरी-खरी सुनाकर अनुपस्थित रहने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश भी दिए।
Chhatrapati sambhajinagar municipal election training absent staff action
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नई कार खरीदने जा रहे हैं? ये 5 गलतियां पड़ सकती हैं भारी, बाद में होगा पछतावा
Jun 05, 2026 | 04:09 AMलोन लेने से पहले कर लें ये काम, नहीं तो पड़ सकता है भारी, मिनटों में ऐसे चेक करें अपना CIBIL Score
Jun 05, 2026 | 02:55 AMAaj Ka Rashifal 5 June 2026: जून के पहले शुक्रवार को चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानें कैसा रहेगा आज का राशिफल
Jun 05, 2026 | 12:15 AMWardha: केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ युवक कांग्रेस का हल्लाबोल, जनहित के मुद्दों पर निकाला विशाल मोर्चा
Jun 04, 2026 | 11:51 PMलखनऊ में बनेगा BJP का आलीशान 6 मंजिला मुख्यालय, छत पर उतरेगा हेलीकॉप्टर; जानिए क्या है मेगा प्लान
Jun 04, 2026 | 11:28 PMनोएडा में तेज हवाओं और बारिश का कहर, कई इलाकों में भारी नुकसान; सड़कों पर गिरे पेड़
Jun 04, 2026 | 11:24 PMजितनी जल्दी खत्म हो उतना बेहतर…दिलीप घोष का ममता बनर्जी पर हमला, कहा- बंगाल की सबसे बड़ी समस्या थी टीएमसी
Jun 04, 2026 | 11:21 PMवीडियो गैलरी

ममता बनर्जी के चहेते से बागी तक, क्या बंगाल के शिंदे बनेंगे ऋतब्रत बनर्जी?
Jun 04, 2026 | 11:07 PM
Rohini Ghavari के वायरल Audio ने खोली चंद्रशेखर की पोल! सांसद बनने के पीछे का असली सच? देखें VIDEO
Jun 04, 2026 | 10:55 PM
दिल्ली में मालवीय नगर के होटल में जिंदा जले 21 लोग, हादसे के बाद चर्चा में आया अंग्रेजों का ‘लाल डोरा’, VIDEO
Jun 04, 2026 | 09:06 PM
भोपाल में बवाल, बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी का नाम बदलने पर भड़की NSUI; गेट पर किया यज्ञ, दी बड़ी चेतावनी- VIDEO
Jun 04, 2026 | 08:50 PM
इन 3 छात्रों ने खोली सिस्टम की पोल, पाकिस्तानी होने के ताने झेले; फिर CBSE ने मानी गलती, देखें VIDEO
Jun 04, 2026 | 08:38 PM
चंद दिनों के मुख्यमंत्री है सम्राट! तेज प्रताप यादव ने कर दी भविष्यवाणी, गिना दिए राजनीति में बचे दिन
Jun 04, 2026 | 02:01 PM













