छत्रपति संभाजीनगर में तिरंगा यात्रा की तैयारी (सोर्स: AI)
औरंगाबाद

छत्रपति संभाजीनगर में 14 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, फडणवीस-चव्हाण होंगे शामिल

Tiranga Yatra Preparations: छत्रपति संभाजीनगर में 14 अगस्त को भाजपा की तिरंगा यात्रा निकलेगी। फडणवीस और रवींद्र चव्हाण की मौजूदगी में यात्रा महात्मा फुले पुतला परिसर से क्रांति चौक पहुंचेगी।

आलोक उमाकृष्ण

Sambhajinagar Tiranga Yatra Preparations: स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से छत्रपति संभाजीनगर में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र चव्हाण की उपस्थिति में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा की तैयारियों को लेकर भाजपा के संभागीय कार्यालय में रविवार को दिनभर बैठकों का दौर चला। सुबह से शुरू हुई बैठकों का सिलसिला शाम तक जारी रहा।

14 अगस्त को निकलेगी तिरंगा यात्रा

प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार 14 अगस्त को दोपहर 2 बजे भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा का शुभारंभ महात्मा फुले पुतला परिसर से किया जाएगा। यहां से यात्रा पैठण गेट और नूतन कॉलोनी होते हुए क्रांति चौक स्थित तिरंगा झंडे तक पहुंचेगी। यात्रा के दौरान देशभक्ति के नारों के साथ तिरंगा फहराया जाएगा।

आयोजकों की ओर से यात्रा को सफल बनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ शहर के नागरिकों के भी शामिल होने की संभावना है। आयोजकों ने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर तिरंगा यात्रा को सफल बनाने की अपील की है।

तिरंगा यात्रा की तैयारियों को लेकर बैठक

तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए शहर में तैयारियों का दौर शुरू हो गया है। इसके तहत आयोजित विभिन्न बैठकों में मंडलों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और पूर्व सैनिकों ने भाग लेकर आयोजन की रूपरेखा पर चर्चा की। इसके बाद शहर के प्रमुख पदाधिकारियों की भी बैठक आयोजित की गई।

अलग-अलग बैठकों में राज्य के बहुजन कल्याण मंत्री अतुल सावे, पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. भागवत कराड, मनपा स्थायी समिति सभापति अनिल मकरीये, शहर अध्यक्ष किशोर शितोले, प्रदेश सचिव किरण पाटील और भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष राहुल लोणीकर सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में यात्रा के मार्ग, व्यवस्थाओं और अधिक से अधिक नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर आवश्यक तैयारियों पर चर्चा की गई।

SIR Row: इधर विपक्ष मांग रहा ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा, उधर BJP ने बताया पद्म भूषण का हकदार

ECI-SIR Row Live: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कई बड़े नेता

PM मोदी की मॉर्फ्ड फोटो विवाद पर हाई कोर्ट का एक्शन, Meta से आपत्तिजनक कंटेंट हटाने को कहा; CJP को भी नोटिस

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका, SIR के फैसलों को गैरकानूनी घोषित करने की मांग

बृजभूषण केस में नया मोड़! पहलवानों ने फिर खटखटाया कोर्ट का दरवाजा, निचली अदालत के फैसले को चुनौती