प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स : सोशल मीडिया ) 
औरंगाबाद

एमआईटी में साहित्य उत्सव, 6 फरवरी को तीसरा शिक्षक साहित्य सम्मेलन; 1,800 शिक्षक आमंत्रित

MIT College Event: छत्रपति संभाजीनगर में 6 फरवरी को तीसरा शिक्षक साहित्य सम्मेलन आयोजित होगा। एमआईटी कॉलेज में होने वाले सम्मेलन में 1,800 शिक्षक भाग लेंगे और साहित्यिक-वैचारिक कार्यक्रम होंगे।

अंकिता पटेल

Chhatrapati Sambhajinagar Education: छत्रपति संभाजीनगर अध्यापकों की सृजनात्मक लेखन क्षमता, पठन संस्कृति व वैचारिक संवाद को मंच प्रदान करने वाले तीसरा शिक्षक साहित्य सम्मेलन 6 फरवरी को एमआईटी महाविद्यालय के मंथन सभागृह में आयोजित किया गया है जिसमें पहली से बारहवीं तक की विभिन्न शालाओं के 1,800 शिक्षक आमंत्रित हैं।

माध्यमिक शिक्षा अधिकारी अश्विनी लाठकर ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उद्घाटन के अवसर पर ग्रंथदिंडी, चित्र प्रदर्शनी व पुस्तक प्रदर्शनी होगी। तदुपरांत कवि सम्मेलन में शिक्षक कवियों की रचनाएं। श्रोताओं को सुनने का मौका मिलेगा।

कथाकथन, परिसंवाद व चर्चासत्र जैसे विविध वैचारिक व साहित्यिक कार्यक्रम भी होंगे। लाठकर ने कहा कि जिले की ऐतिहासिक विरासत से जुड़े स्थलों पर आधारित लेखन का विशेष उपक्रम भी होगा। इस विषय पर शिक्षकों से लेख आमंत्रित किए गए थे। सम्मेलन के अवसर पर इतिहास, संस्कृति व स्थानीय विरासत को उजागर करने वाले लेखों का संकलन प्रकाशित किया जाएगा।

डॉ. गायकवाड़ बने सम्मेलन के अध्यक्ष

शिक्षणाधिकारी लाठकर की प्रमुख उपस्थिति में तीसरे शिक्षक साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष पद पर डॉ. संजय गायकवाड़ का चयन किया गया।

उपशिक्षणाधिकारी सीताराम पवार, शिक्षा विस्तार अधिकारी जेवी चौरे, रमेश ठाकुर, सुनीता राठौड़, आशा डांगे, सुनीता लहाने आदि मौजूद थे।

सहारनपुर मस्जिद पर गरमाई सियासत, मायावती ने बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग की, कहा- तुरंत रोके कार्रवाई

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा

Operation Chakra 6: डिजिटल अरेस्ट का खौफनाक खेल! 3 महीने बंधक बनाकर ऐंठे 42.36 करोड़, CBI ने दबोचे 3 एजेंट

शिक्षक दिवस पर डॉ. राधाकृष्णन को नमन, योगी-गडकरी समेत कई नेताओं ने दी शिक्षकों को शुभकामनाएं

केन्या ने टाटा केमिकल्स से तोड़ा नाता, 100 साल पुराना समझौता रद्द, शेयर बाजार पर असर, कहा- किसी के गुलाम नहीं