प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
औरंगाबाद

संयम ही सच्ची हीरोगिरी, स्टेयरिंग डेयरिंग के लिए नहीं; सड़क सुरक्षा संदेश, सिटी यूथ आइकॉन सम्मान

Road Safety Traffic Rules: सड़क पर संयम ही सच्ची हीरोगिरी है—यह संदेश जिलाधिकारी दिलीप स्वामी ने युवाओं को दिया। एमजीएम विश्वविद्यालय में सड़क सुरक्षा अभियान का उद्घाटन हुआ।

अंकिता पटेल

Road Safety Campaign: छत्रपति संभाजीनगर जिलाधिकारी दिलीप स्वामी ने कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कर वाहन चलाना हर नागरिक का दायित्व है। संयम के साथ वाहन चलाना ही सच्ची हीरोगिरी है।

उनका मत था कि स्टेयरिंग ही डेयरिंग दिखाने की जगह नहीं है। एमजीएम विश्वविद्यालय के रुक्मिणी सभागार में आयोजित सड़क सुरक्षा अभियान के उद्घाटन अवसर पर वे युवाओं को मार्गदर्शन कर रहे थे।

इस दौरान युवा दिवस के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले युवाओं को 'सिटी यूथ आइकॉन' पुरस्कार से सम्मानित किया गया। प्रादेशिक परिवहन अधिकारी विजय काठोले, महामार्ग पुलिस अधीक्षक रूपाली दरेकर ने कहा कि मनुष्य की जान बेहद कीमती है। छात्रों एवं युवाओं को सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों के पालन करने की अपील भी उन्होंने की।

कार्यक्रम में इनकी रही विशेष उपस्थिति

इस मौके पर कुलपति डॉ. विलास सपकाल, पुलिस अधीक्षक डॉ. विनयकुमार राठौड़, अधीक्षक अभियंता एसएस भगत, पुलिस उपायुक्त (यातायात) शर्मिष्ठा घारगे वालावलकर, सुभाष भुजंग, राजकुमार कुमठाले, गणेश विघ्ने, शशिकांत जोगे आदि मौजूद थे।

इनका किया गया सम्मान

अधिवक्ता भगवान सदावर्ते (बाल शिक्षा), अर्णव महर्षि (विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी), स्वाती पाटिल (सहायक यांत्रिक अभियंता), दर्शन घोरपड़े (आयरन मैन), तनीषा बोरामणिकर (शतरंज खिलाड़ी), डॉ. कविता जाधव (चिकित्सा अधिकारी), कृष्णा मोहकरे (मोटर वाहन निरीक्षक), सचिन पाटील, प्रमोद गरड़ (पुलिस हेड कांस्टेबल), आरती राठौड़ (सहायक अभियंता), पायल नाईकवड़े (मुख्य कार्यकारी अधिकारी, रेयॉन इल्यूमिनेशन एंड एनर्जी सोल्यूशंस) संग विभिन्न क्षेत्रों के युवाओं को इस अवसर पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राजमाता जिजाऊ व स्वामी विवेकानंद के प्रतिमा पूजन से की गई। विश्वा राऊत ने आभार माना।

ज्ञानेश कुमार की कुर्सी पर खतरा? ओम बिरला के बयान से CEC को हटाने की मांग ने पकड़ा जोर

IMD Weather Alert: तमिलनाडु-केरल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 60 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

नेहा बोरा पर दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला आज, 10 हजार के बॉन्ड वाले नोटिस को दी चुनौती, सौरव-रांका ने दिखाया ठेंगा

अंगूर खट्टे हैं तो बेल काटने लगे, दिल्ली प्रोटेस्ट पर पहली बार बोले PM मोदी; राहुल गांधी को बताया फेल प्रोडक्ट

दिल्ली नगर निगम में क्यों भिड़े AAP-कांग्रेस पार्षद? विकास फंड से शुरू हुआ विवाद, हाथापाई तक पहुंची बात- VIDEO