प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
औरंगाबाद

पैठण एमआईडीसी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 73 लाख की सुपारी जब्त; ट्रक मालिक गिरफ्तार

Supari Theft Case: पैठण एमआईडीसी पुलिस व स्थानीय अपराध शाखा ने 24 घंटे में सुपारी चोरी का खुलासा किया। ट्रक मालिक को गिरफ्तार कर 73.53 लाख की सुपारी और 10 लाख का ट्रक जब्त किया गया।

अंकिता पटेल

Maharashtra Crime News: छत्रपति संभाजीनगर पैठण एमआईडीसी पुलिस व स्थानीय अपराध शाखा ने 24 घंटे के भीतर सुपारी चोरी का पर्दाफाश किया है। उक्त प्रकरण का मुख्य आरोपी ट्रक मालिक दिनेश जेठभाई सोलंकी (पोरबंदर, गुजरात) को दबोचकर उससे 73 लाख, 53, 986 रुपए की सुपारी व 10 लाख रुपए का ट्रक जब्त किया है।

साउथ इंडिया ट्रान्सपोर्ट के जरिए 8 जनवरी को कर्नाटक राज्य के गुजरात की ओर जाने वाले ट्रक (जीजे 10, जेड 5029) में 25 टन अर्थात 378 बोरियां सुपारी की ढुलाई की जा रही थी।

ट्रक मालिक दिनेश ने बीड़ जिले के मांजरसुबा स्थित एक ढाबे पर ट्रक चालक मोहम्मद सुमरा को शराब पिलाई। सुमरा के सोने के बाद आरोपी सोलंकी ने ट्रक पाचोड़ मार्ग से दावरवाड़ी से ढोरकीन स्थित एचपी पेट्रोल पंप के पास ले गया व ट्रक में से 20।8 टन (320 बोरियां सुपारी) अनुमानित मूल्य 73,53,986 रुपए का माल अन्य वाहन में भरकर घोटाला किया।

चालक सुमरा को होश आने के बाद उसने देखा कि ट्रक ढोरकीन स्थित पेट्रोल पंप के पास खड़ा है। मालिक का फोन बंद होने से उसका शक गहरा गया। माल चोरी की पुष्टि के बाद चालक ने ट्रांसपोर्ट मैनेजर से संपर्क साधा। 11 जनवरी को पैठण एमआईडीसी पुलिस थाने में केस दर्ज किया गया था।

11 जनवरी को मोरबी जिले से माल बरामद

गुजरात के मोरबी जिले के राजपार में मोगल इंटरप्राइजेस' गोदाम व फैक्टरी होने व 11 जनवरी की दोपहर में उक्त माल उतारने की पुष्टि हुई। तदुपरांत पुलिस ने पुलिस अधीक्षक विनयकुमार राठौड़, अपर पुलिस अधीक्षक अन्नपूर्णा सिंह, उपविभागीय पुलिस अधिकारी सुनील पाटील के मार्गदर्शन में दबिश देकर उक्त माल जब्त कर लिया।

ज्ञानेश कुमार की कुर्सी पर खतरा? ओम बिरला के बयान से CEC को हटाने की मांग ने पकड़ा जोर

IMD Weather Alert: तमिलनाडु-केरल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 60 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

नेहा बोरा पर दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला आज, 10 हजार के बॉन्ड वाले नोटिस को दी चुनौती, सौरव-रांका ने दिखाया ठेंगा

अंगूर खट्टे हैं तो बेल काटने लगे, दिल्ली प्रोटेस्ट पर पहली बार बोले PM मोदी; राहुल गांधी को बताया फेल प्रोडक्ट

दिल्ली नगर निगम में क्यों भिड़े AAP-कांग्रेस पार्षद? विकास फंड से शुरू हुआ विवाद, हाथापाई तक पहुंची बात- VIDEO