प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )  
औरंगाबाद

मनपा चुनाव 2025-26 की तैयारियों की समीक्षा, EVM पर सख्त निर्देश, लापरवाही पर नहीं मिलेगी छूट

Power Supply on Poll Day: छत्रपति संभाजीनगर मनपा चुनाव के मतदान दिवस पर बिजली आपूर्ति बाधित न हो, इसके सख्त निर्देश दिए गए हैं। EVM या पोलिंग से जुड़ी शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई होगी।

अंकिता पटेल

Sambhajinagar Municipal Election: छत्रपति संभाजीनगर मनपा की सार्वत्रिक चुनाव प्रक्रिया 2025-26 के तहत मतदान के दिन किसी भी स्थिति में बिजली आपूर्ति बाधित नहीं होनी चाहिए। संबंधित सभी एजेंसियां विशेष सतर्कता बरतें।

वहीं ईवीएम या पोलिंग पार्टी को लेकर किसी भी प्रकार की शिकायत मिलते ही उसका त्वरित समाधान करते हुए संबंधित ईवीएम अथवा मानव संसाधन तुरंत बदला जाए। ऐसे स्पष्ट निर्देश मुख्य चुनाव निरीक्षक अश्विन मुदगल ने दिए।

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त मुख्य चुनाव निरीक्षक अश्विन मुदगल ने रविवार को महानगरपालिका में मतदान पूर्व तैयारियों, चुनावी व्यवस्थाओं और प्रशासनिक समन्वय की विस्तार से समीक्षा की।

समीक्षा बैठक में महानगरपालिका आयुक्त एवं निर्वाचन अधिकारी जी श्रीकांत, पुलिस आयुक्त प्रवीण पवार, पुलिस अधीक्षक विनयकुमार राठोड, मनपा की अतिरिक्त आयुक्त कल्पिता पिंपले, रणजीत पाटील सहित सभी उप आयुक्त, निर्वाचन निर्णय अधिकारी और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

ईवीएम व अतिरिक्त स्टाफ का होना जरूरी

मुदगल ने कहा कि मतदान के दिन बिजली आपूर्ति बाधित होने से मतदान प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है। इसलिए विद्युत वितरण से जुड़ी सभी एजेंसियां आपसी समन्वय के साथ निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि ईवीएम में खराबी, मतदान अधिकारियों की धीमी प्रक्रिया या कर्मचारियों की कमी के कारण यदि मतदाताओं की कतारें लंबी होती हैं, तो ऐसी शिकायतों का तत्काल निपटारा कर वैकल्पिक ईवीएम या अतिरिक्त स्टाफ तुरंत उपलब्ध कराया जाए।

मनपा चुनाव में रहेगा कड़ा पुलिस बंदोबस्त

उन्होंने संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, मूलभूत सुविधाओं, मतदान कर्मियों के प्रशिक्षण और मतदाता जागरूकता अभियानों की भी समीक्षा की। इस दौरान आयुक्त जी श्रीकांत ने मतदान तैयारियों से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी मुख्य चुनाव निरीक्षक को दी।

पुलिस आयुक्त प्रवीण पवार ने बताया कि इससे पहले लोकसभा और विधानसभा चुनाव शहर में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए है। महानगरपालिका चुनाव के लिए भी कड़ा पुलिस बंदोबस्त रहेगा।

मतदान के दिन निगरानी के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जाएगा। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत उपलब्ध ड्रोन से निगरानी के साथ आवश्यक स्थानों पर अनाउंसमेंट भी की जा सकेगी।

साथ ही आज सोमवार से पुलिस का रूट मार्च भी शुरू किया जा रहा है। मुख्य चुनाव निरीक्षक अश्विन मुदगल ने सभी संबंधित विभागों से अपील की कि चुनाव प्रक्रिया को निर्भीक, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी एजेंसियां समन्वय के साथ कार्य करें।

इस्लाम में बुर्का नहीं, पर्दा जरूरी! इलाहाबाद हाईकोर्ट के हिजाब फैसले पर प्यारे खान का बड़ा बयान

अखिलेश के दावे इमरान मसूद का जवाब, बोले- राहुल गांधी और BJP के बीच असली लड़ाई, बाकी सब सहयोगी

जापान दौरे पर पीयूष गोयल का मेगा निवेश मिशन, टोयोटा-SMBC समेत दिग्गज कंपनियों से भारत में निवेश पर बड़ी चर्चा

Explainer: जिनपिंग के भारत आने पर क्यों छाया सस्पेंस? पहले भी दे चुके हैं धोखा, इस बार क्या है बीजिंग का इरादा

JPSC भर्ती घोटाले का सबसे बड़ा खुलासा! 12 लाख में बिकती थीं CDPO सीटें, CID के सामने अभय तिवारी का कबूलनामा