प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
औरंगाबाद

छत्रपति संभाजीनगर मनपा चुनाव 2025-26: काउंटिंग डे पर कई रास्ते बंद, पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी

Election Day Security: छत्रपति संभाजीनगर मनपा चुनाव की मतगणना शुक्रवार को चार केंद्रों पर होगी। कानून-व्यवस्था को देखते हुए सुबह 7 बजे से मतगणना समाप्ति तक कुछ मार्गों पर यातायात बंद रहेगा।

अंकिता पटेल

Municipal Election Counting: छत्रपति संभाजीनगर महानगरपालिका सार्वत्रिक चुनाव 2025-26 के कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार 16 जनवरी को शहर के चार स्थानों पर मतगणना की प्रक्रिया संपन्न होगी। इस पृष्ठभूमि में कानून व्यवस्था और नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस आयुक्तालय की ओर से यातायात नियंत्रण संबंधी अधिसूचना जारी की गई है।

चार स्थानों में से तीन स्थानों के मतगणना केन्द्र परिसर में यातायात व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है। शहर के गवर्नमेंट तकनीकी महाविद्यालय, उस्मानपुरा, गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज, उस्मानपुरा तथा सेंट फ्रांसिस स्कूल, जालना रोड में मतगणना होगी।

इन स्थानों पर उम्मीदवारों, उनके समर्थकों, अधिकारियों, कर्मचारियों और नागरिकों की बड़ी भीड़ जुटने की संभावना है। यातायात की बढ़ती आवाजाही से दुर्घटना, जाम या असुविधा न हो, इसके लिए सुबह 7 बजे से मतगणना समाप्त होने तक कुछ मार्गों को यातायात के लिए बंद रखा जाएगा।

आवश्यक सेवाओं के वाहनों पर प्रतिबंध लागू नहीं

विट्स होटल चौक। कोकणवाडी चौक। गोपाल टी उत्सव चौक। भाजीवाली बाई प्रतिमा चौक, पीर बाजार चौक। गाडे चौक। विट्स होटल चौक। रेलवे स्टेशन चौक। महानुभाव चौक। एमआईटी फ्लाईओवर, गोदावरी पुल के नीचे से।

दाणे चौक। भाजीवाली बाई प्रतिमा चौक। पीर बाजार चौक, गाडे चौक अथवा उत्सव चौक। आकाशवाणी चौक से सेवन हिल्स फ्लाईओवर पूर्वी भाग। अहिल्यानगर की ओर से जालना की ओर जाने वाला यातायात एक लेन से जारी रहेगा। मतगणना ड्यूटी पर आने वाले वाहन, पुलिस, एंबुलेंस, अग्निशमन दल और अन्य अत्यावश्यक सेवाओं के वाहनों पर यह प्रतिबंध लागू नहीं रहेगा।

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी