प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया AI ) 
औरंगाबाद

संभाजीनगर में सनसनी: मनपा चुनाव में AI का दुरुपयोग: AIMIM उम्मीदवार का फर्जी अश्लील वीडियो वायरल

AI Fake Video Case: छत्रपति संभाजीनगर में मनपा चुनाव के बीच AIMIM उम्मीदवार मतीन पटेल का एआई तकनीक से बना फर्जी अश्लील वीडियो वायरल किया गया। मामले में MIDC सिडको थाने में FIR दर्ज हुई है।

अंकिता पटेल

Municipal Election Controversy: छत्रपति संभाजीनगर मनपा चुनाव प्रक्रिया के बीच नारेगांव इलाके में एक गंभीर और सनसनीखेज मामला सामने आया है। वार्ड क्रमांक 9 से एमआईएम पार्टी के उम्मीदवार और समाजसेवी मतीन मजीद पटेल की छवि खराब करने के उद्देश्य से एआई तकनीक का दुरुपयोग कर एक फर्जी अश्लील वीडियो तैयार कर उसे सोशल मीडिया पर वायरल किया गया।

यह घटना 13 जनवरी की रात करीब 10:29 बजे उजागर हुई। इस मामले में तौफीक कुरैशी नामक व्यक्ति के खिलाफ एमआईडीसी सिडको पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। पीड़ित उम्मीदवार मतीन मजीद पटेल (35, निवासी नारेगांव) ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

शिकायत के अनुसार 13 जनवरी की रात करीब 10:29 बजे मतीन पटेल नारेगांव स्थित अपने संपर्क कार्यालय में मौजूद थे। इसी दौरान उनके परिचित करीम पटेल ने उन्हें एक वीडियो भेजा। वीडियो देखने पर पता चला कि एआई तकनीक का इस्तेमाल कर मतीन पटेल का फर्जी, अश्लील और बदनाम करने वाला वीडियो तैयार किया गया है।

इस वीडियो पर 'एमआईएम उम्मीदवार वार्ड नंबर 9 मतीन पटेल, क्या आपको ऐसे उम्मीदवार को चुनकर देना चाहिए' जैसा आपत्तिजनक और भड़काऊ संदेश लिखा गया था। आरोप है कि यह वीडियो तौफिक कुरैशी ने आनंद गाडे नगर, नारेगाव के एक व्हाट्सएप ग्रुप में वायरल किया।

चुनाव प्रभावित करने का आरोप

उन्होंने आरोप लगाया है कि मतदाताओं में भ्रम फैलाकर उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने और मतदान पर प्रतिकूल असर डालने के उद्देश्य से यह कृत्य किया गया। समाज में बदनामी और राजनीतिक नुकसान पहुंचाने की मंशा से यह फर्जी वीडियो वायरल किया गया, ऐसा भी शिकायत में कहा गया है।

इस शिकायत के आधार पर एमआईडीसी सिडको पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच निरीक्षक गीता बागवड़े कर रही है। चुनाव के दौरान एआई तकनीक का इस्तेमाल कर फर्जी, अश्लील और बदनाम करने वाली सामग्री फैलाने की यह घटना गंभीर है। पुलिस विभाग की ओर से संबंधित व्हाट्सएप ग्रुप, वीडियो के स्रोत और तकनीकी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है।

वोट चोरी के मुद्दे पर आज INDIA गठबंधन की बैठक, CEC के इस्तीफे और दिल्ली रैली पर बनेगी रणनीति

Amit Shah: बूथ कार्यकर्ता से देश के गृह मंत्री तक का सफर, अब नशे के खिलाफ आखिरी वार का डेडलाइन किया फिक्स

Weather Update: तमिलनाडु-केरल में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?

अमित शाह का शेयर, नेटवर्थ और जमीन-जायदाद, जानिए कितने करोड़ के मालिक हैं देश के गृह मंत्री?

आर्टिकल 370 से नक्सलवाद के खिलाफ अभियान तक, अमित शाह के 5 सबसे बड़े फैसले, जिसने बदली देश की तस्वीर