प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
औरंगाबाद

मनपा चुनाव: 15 जनवरी को मतदान, तैयारियों को रफ्तार; 2 सत्रों में मतदान अधिकारियों का प्रशिक्षण

Voting Preparation: छत्रपति संभाजीनगर मनपा चुनाव 2025-26 के तहत 15 जनवरी को होने वाले मतदान से पहले 8 हजार मतदान केंद्राध्यक्ष व अधिकारियों का चरणबद्ध प्रशिक्षण शुरू किया गया है।

अंकिता पटेल

State Election Commission: छत्रपति संभाजीनगर महानगरपालिका सार्वत्रिक चुनाव 2025-26 की पृष्ठभूमि में चुनाव प्रक्रिया को सुचारू, पारदर्शी और नियमों के अनुसार संपन्न कराने के लिए प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। इसी कड़ी में बुधवार 8 जनवरी को मतदान केंद्राध्यक्ष और मतदान अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया।

राज्य निर्वाचन आयोग ने छत्रपति संभाजीनगर महानगरपालिका चुनाव कार्यक्रम घोषित किया है, जिसके तहत 15 जनवरी को मतदान होगा। इस चुनाव के लिए कुल 8 हजार मतदान केंद्राध्यक्ष और मतदान अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को चरणबद्ध तरीके से प्रशिक्षण दिया जा रहा - है। प्रशिक्षण कार्यक्रम दो सत्रों में आयोजित किया गया है।

पहला सत्र सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक और दूसरा सत्र दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा। निर्वाचन निर्णय अधिकारी क्रमांक 1 से 8 के अंतर्गत प्रत्येक के लिए 1-1 हजार अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण शहर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित किया गया है। इससे पहले 28 दिसंबर को भी प्रशिक्षण आयोजित किया गया था।

अनुपस्थित कर्मचारियों पर सख्त रुख

आयुक्त तथा निर्वाचन अधिकारी जी। श्रीकांत ने स्पष्ट किया है कि 28 दिसंबर को आयोजित प्रशिक्षण में जो कर्मचारी अनुपस्थित रहे थे, उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। 8 जनवरी का प्रशिक्षण ऐसे कर्मचारियों के लिए अंतिम अवसर है। यदि इसके बावजूद कोई कर्मचारी प्रशिक्षण में उपस्थित नहीं रहता है, तो उसके खिलाफ अपराध दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया को निर्भय, शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशिक्षित मानव संसाधन बेहद आवश्यक है। सभी संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे इस अंतिम अवसर का लाभ उठाकर प्रशिक्षण में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

राज्य निर्वाचन ने दिए आयोग के दिशा-निर्देश

इनमें शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, रेल्वे स्टेशन रोड उस्मानपुरा, शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, उस्मानपुरा, एमआईटी कॉलेज बीड बायपास रोड, मुख्य नाट्यगृह और डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर मराठवाड़ा विश्वविद्यालय के परिसर शामिल हैं।

प्रशिक्षण के दौरान मतदान केंद्राध्यक्ष और मतदान अधिकारियों को मतदान प्रक्रिया, ईवीएम मशीनों का संचालन, राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश, मतदान दिवस पर बरती जाने वाली सावधानियां और आपातकालीन परिस्थितियों में अपनाई जाने वाली कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी दी जा रही है।

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी

सुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1322 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में CBI ने दर्ज की FIR

भाग सकते हो, छिप नहीं सकते..., कश्मीर में सुरक्षाबलों ने लश्कर के पाकिस्तानी कमांडर यासिर को किया ढेर

सहारनपुर मस्जिद पर UP में गरमाई सियासत, मायावती ने की बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा