प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
औरंगाबाद

छत्रपति संभाजीनगर मनपा: 57 सीटों के बाद अब महापौर पद पर टिकी निगाहें, आरक्षण ड्रॉ का इंतजार

Mayor Election Maharashtra: छत्रपति संभाजीनगर मनपा में 57 सीटें जीतकर बहुमत के करीब पहुंची पार्टी के बाद अब सबकी निगाहें महापौर पद पर हैं। आरक्षण ड्रॉ अगले सप्ताह संभावित है।

अंकिता पटेल

Sambhajinagar Municipal Corporation: छत्रपति संभाजीनगर मनपा चुनाव में 57 सीटों पर जीत हासिल कर मैजिक फिगर तक पहुंचने के बाद शहरवासियों की नजरें महापौर पद पर है। महापौर पद के लिए आरक्षण ड्रॉ अब तक निकाला नहीं गया है व अगले सप्ताह में समूचे राज्य की 29 मनपाओं में यह प्रक्रिया पूर्ण होने की संभावना है।

आरक्षण की स्थिति स्पष्ट होने के बाद ही महापौर पद के लिए आधिकारिक चुनाव कार्यक्रम घोषित किया जाएगा। पूरी प्रक्रिया पूरी होने में 10 से 12 दिनों का समय लग सकता है व जनवरी के अंत तक छत्रपति संभाजीनगर को नया महापौर मिलने के संकेत हैं। मनपा में गत पांच वर्षों से अधिक समय तक प्रशासक राज रहा।

इच्छुकों के प्रयास तेज

सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बाद आखिरकार मनधा चुनाव कराए गए। 15 जनवरी को मतदान व 16 जनवरी को मतगणना पूरी की गई। इस चुनाव में भाजपा ने जोरदार प्रदर्शन कर तमाम अनुमानों को गलत साबित कर 115 सदस्यीय सभागृह में 57 सीटें अपनी झोली में डाल दी।

बहुमत के लिए भाजपा को महज एक और नगरसेवक की जरूरत है। मनपा के इतिहास में पहली बार कोई पार्टी के स्पष्ट बहुमत के करीब पहुंची है। अब तक के मनपा के इतिहास में सभी दलों ने बैसाखियां लेकर अर्थात गठबंधन कर सत्ता स्थापित की है।

57 सीटों के साथ महापौर पद हथियाने पार्टी के इच्छुकों ने प्रयास तेज कर दिए हैं। महापौर पद के लिए किस वर्ग का आरक्षण निकलता है, उसी आधार पर उम्मीदवार का नाम तय होगा।

जन्मदिन विशेष: जब प्यार के आगे हार गई सियासत, परिवार के खिलाफ जाकर की थी शादी; दिलचस्प है सचिन पायलट की कहानी

Delhi Building Collapse Live Update: अब तक 5 की मौत, PG मालिक के खिलाफ FIR दर्ज, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

सत्य निकेतन हादसा: MCD ऑफिस में ABVP ने की तोड़फोड़, कमिश्नर के इस्तीफे की मांग पर अड़े

शंकराचार्य को झूठे केस में फंसाने की साजिश? प्रयागराज पॉक्सो कोर्ट ने आशुतोष ब्रह्मचारी पर जांच के दिए आदेश

सत्य निकेतन हादसा: जिस PG में रहते थे छात्र, अंदर कैसी थी बिल्डिंग? देखें द हॉस्टल डेज की तस्वीरें