प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
औरंगाबाद

AMEXPO 2026 का भव्य आगाज, मराठवाड़ा उद्योगों को मिला नया मंच; MASSIA का 9वां एक्सपो आकर्षण का केंद्र

Marathwada Industrial Development: छत्रपति संभाजीनगर में MASSIA के 9वें ‘एडवांटेज महाराष्ट्र एक्सपो 2026’ का भव्य उद्घाटन हुआ। उद्योग, निवेश और स्टार्टअप्स के लिए यह एक्सपो मराठवाड़ा के विकास को नई दि

अंकिता पटेल

Advantage Maharashtra Expo 2026:  छत्रपति संभाजीनगर मराठवाड़ा के औद्योगिक, व्यापारिक और उद्यमशील विकास को नई गति देने वाले MASSIA के 9वें 'एडवांटेज महाराष्ट्र एक्सपो 2026' का गुरुवार को अत्यंत भव्य, उत्साहपूर्ण और ऐतिहासिक माहौल में उद्घाटन हुआ। मराठवाड़ा एसोसिएशन ऑफ स्मॉल स्केल इंडस्ट्रीज एंड एग्रीकल्चर (MASSIA) द्वारा आयोजित यह औद्योगिक महा एक्सपो पहले ही दिन उद्योग जगत, निवेशकों, उद्यमियों और युवाओं के आकर्षण का केंद्र बन गया।

एक्सपो का उद्घाटन राज्य के ओबीसी ऊर्जा मंत्री अतुल सावे तथा भारत सरकार के सांसद डॉ। भागवत कराड के शुभहस्ते दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर जिले के पालकमंत्री संजय शिरसाट सांसद कल्याण काले, विधायक अनुराधा चव्हाण, उद्योग सचिव महाराष्ट्र शासन डॉ. पी. अनबलगन, एनआईसीआईडीसी के सीईओ रजत कुमार सैनी, एमआईडीसी, एमएसईडीसीएल के वरिष्ठ अधिकारी, साथ ही देश के नामचीन उद्योगपति और स्टार्टअप लीडर्स प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

AMEXPO 2026 में मशीन टूल्स, ऑटो कंपोनेंट्स, ऑटोमेशन, डाय एंड मोल्ड, एग्रीकल्चर एवं फूड प्रोसेसिंग, ऊर्जा, इलेक्ट्रॉनिक्स, आईटी, फाइनेंस, स्टार्टअप्स, ट्रेडिंग, कंस्ट्रक्शन और सर्विस इंडस्ट्री से जुड़ी सैकड़ों नामांकित कंपनियों के स्टॉल लगाए गए हैं।

उद्योगों के लिए आवश्यक कच्चा माल, अत्याधुनिक मशीनरी, नई तकनीक, वित्तीय संस्थानों की सेवाएं, बैंकिंग सुविधा और सरकारी योजनाओं की जानकारी एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराई गई है। मासिआ के अध्यक्ष अर्जुन गायकवाड ने अपने संबोधन में कहा कि AMEXPO केवल एक प्रदर्शनी नहीं, बल्कि मराठवाड़ा के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों के लिए एक मजबूत व्यासपीठ है।

उद्योग, स्टार्टअप, नवाचार और निवेश का महाकुंभ

इससे स्थानीय उद्यमियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने का अवसर मिलेगा। MSME सेक्टर को नए ग्राहक, व्यावसायिक करार और सरकारी नीतियों की प्रत्यक्ष जानकारी मिलेगी। यह एक्सपो 'मेक इन इंडिया' और 'आत्मनिर्भर भारत' की संकल्पना को जमीन पर उतारने का सशक्त माध्यम है। ओबीसी विकास मंत्री अतुल सावे ने कहा कि AMEXPO जैसे आयोजन मराठवाड़ा के औद्योगिक विकास को नई गति देने वाले हैं। यहां उद्योगों को बाजार, तकनीक, निवेश और नेटवर्किंग के अवसर एक साथ मिलते है। मराठवाड़ा को औद्योगिक रूप से समृद्ध बनाने के लिए ऐसे प्रयास अत्यंत आवश्यक है।

8 हजार एकड़ जमीन अधिग्रहित करने की घोषणा

सावे ने आगे कहा कि औरिक क्षेत्र के अंतर्गत शेंद्रा और बिडकीन औद्योगिक वसाहत में तेजी से बढ़ते उद्योगों के कारण जमीन की भारी कमी महसूस की जा रही है। उद्योगों की बढ़ती मांग और निवेशकों की रुचि को देखते हुए उद्योगनगरी के विस्तार का निर्णय लिया गया है। इसी के तहत मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कुछ माह पूर्व उद्योगनगरी के लिए नई 8 हजार एकड़ जमीन अधिग्रहित करने की घोषणा की थी।

राज्य सरकार की इस घोषणा को अब अमल में लाया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अप्रैल माह से भूसंपादन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इससे शेंद्रा और बिडकीन औद्योगिक क्षेत्र का विस्तार संभव होगा और नए उद्योगों को स्थापित करने के लिए पर्याप्त जमीन उपलब्ध हो सकेगी। सांसद डॉ। भागवत कराड ने कहा कि AMEXPO भविष्य के उद्योगों की झलक दिखाने वाला मंच है।

जम्मू-कश्मीर में BJP प्रदर्शन के दौरान बवाल, कार्यकर्ताओं और पुलिस में हिंसक झड़प; लाठीचार्ज से मचा हड़कंप

MS Dhoni के 100 करोड़ मानहानि केस में बड़ा अपडेट, कोर्ट ने स्वीकार की संपत कुमार की ये 3 मांगें

नेपाल में बाढ़ से 1000 से अधिक मौतें, भारत से मदद जारी, जानिए 5वें विमान से क्या-क्या भेजा गया

हरियाणा: हथनीकुंड बैराज में ट्रेनिंग के दौरान हादसा, तेज बहाव में बहे 5 जवान, 2 कमांडो लापता

सिंबल और नाम की लड़ाई पर होगा फैसला, सुप्रीम कोर्ट में शिवसेना के अधिकार पर सुनवाई, दिल्ली पहुंचे एकनाथ शिंदे