Chhatrapati Sambhajinagar Hospital LPG Supply Priority ( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
औरंगाबाद

गैस संकट के बीच प्रशासन ने तय की प्राथमिकता सूची, अस्पतालों और छात्र मेस को मिलेगा प्राथमिक गैस सिलेंडर

Sambhajinagar LPG Priority Supply: संभाजीनगर में गैस संकट के बीच प्रशासन ने अस्पतालों, स्कूल पोषण आहार योजनाओं व छात्र मेसों को प्राथमिकता के आधार पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है।

अंकिता पटेल

Chhatrapati Sambhajinagar Hospital LPG Supply Priority: छत्रपति संभाजीनगर अस्पतालों, स्कूल पोषण आहार योजनाओं औने समाज कल्याण विभाग से जुड़े छात्रावासों को प्राथमिकता के आधार पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने का निर्णय प्रशासन ने लिया है।

इसके लिए व्यावसायिक और घरेलू सिलेंडर से जुड़ी शर्तों में भी शिथिलता दी गई है। विभिन्न कोर्स और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों की मेसों में गैस की कमी की समस्या सामने आई है, जिससे कई छात्र अपने गांव लौटने की तैयारी में हैं।

प्रशासन की ओर से जानकारी दी गई है कि स्कूल और कॉलेजों से जुड़ी मेसों के संचालक यदि अपनी मांग दर्ज कराते हैं, तो इस समस्या का समाधान संभव है। 'सिपेट' संस्थान के लगभग 125 छात्रों को मेस में गैस उपलब्ध न होने के कारण घर लौटना पड़ा।

अन्य शैक्षणिक संस्थानों की मेसों में भी ऐसी स्थिति न बने, इसके लिए जिला प्रशासन से उचित व्यवस्था करने की मांग छात्रों द्वारा की जा रही है। प्रशासन ने मेस संचालकों से गैस की आवश्यकता दर्ज कराने का आह्वान किया है।

इसी के तहत शहर और जिले में निजी मेस संचालक, स्ट्रीट फूड विक्रेता, होटल, रेस्टोरेंट, छात्र एवं श्रमिक मेस और केटरिंग सेवाओं से संबंधित डेटा गैस कंपनियों द्वारा एजेंसियों के माध्यम से एकत्र किया जा रहा है।

अधिकारियों से करें संपर्क

  • भारत पेट्रोलियम कॉधरिशन लिमिटेड - नितीन : 9812090235
  • हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉपरिशन लिमिटेड शुभम चौहान 8708761466
  • इंडियन ऑयल कॉर्परिशन लिमिटेड प्रगति लाड: 7722027736
  • जिला आपूर्ति अधिकारी प्रवीण फुलारी 8378992101

इनके आगे गिरगिट भी शर्मिंदा...CM योगी ने कांग्रेस के दोहरे आचरण पर बोला हमला, राहुल को ग्रंथ पढ़ने की दी नसीहत

BRICS मीटिंग से पहले अजीत डोभाल का चीन दौरा, रिश्तों में फिर आई तेजी, अगले महीने दिल्ली आ सकते हैं शी जिनपिंग

मछली शाकाहारी से आस्था का अपमान तक, अजय राय के भोज पर गरमाई सियासत, कहा- कथनी और करनी में अंतर

Monsoon Alert: बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर, ओडिशा-बिहार समेत कई राज्यों में बारिश से मचेगा हाहाकार

Explainer: स्पेस से ही दुश्मन की मिसाइलों का पता लगाएगा भारत, दोहरी सुरक्षा तय, क्या है Space-Eye टेक्निकलॉजी?