Chhatrapati Sambhajinagar Women Health Awareness( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
औरंगाबाद

संभाजीनगर में HPV टीकाकरण अभियान, 14-15 साल की लड़कियों के लिए बड़ा हेल्थ ड्राइव शुरू

Chhatrapati Sambhajinagar HPV Vaccination: संभाजीनगर में 14-15 वर्ष की 12,961 लड़कियों के लिए HPV टीकाकरण अभियान शुरू होगा, सर्वाइकल कैंसर से बचाव पर जोर।

अंकिता पटेल

Chhatrapati Sambhajinagar Women Health Awareness: छत्रपति संभाजीनगर शहर की 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की लड़कियों को गर्भाशय मुख के कैंसर से बचाने के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान की योजना को लेकर माहानगरपालिका में कमिश्नर टास्क फोर्स की बैठक रविवार को आयोजित की गई।

आयुक्त जी. श्रीकांत के मार्गदर्शन में अतिरिक्त आयुक्त रणजीत पाटील की अध्यक्षता में यह बैठक संपन्न हुई। बैठक में महानगरपालिका क्षेत्र की 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की 12,961 लड़कियों को टीकाकरण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। जानकारी दी गई कि गर्भाशय मुख का कैंसर महिलाओं में स्तन कैंसर के बाद दूसरा सबसे अधिक पाया जाने वाला कैंसर है।

अभिभावकों में जागरूकता पर दिया गया जोर

एचपीवी टीका भविष्य में इस गंभीर बीमारी से बचाव के लिए प्रभावी माना जाता है। अभियान के तहत शहर के बसिलालनगर, सिडको एन-8, सिल्कमिल, कैसर कॉलोनी और सिडको एन-11 स्थित महानगरपालिका अस्पतालों में टीकाकरण किया जाएगा।

इन केंद्रों पर सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक टीके लगाए जाएंगे। आगे चलकर चरणबद्ध तरीके से अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर भी यह अभियान शुरू करने का निर्णय बैठक में लिया गया, स्वास्थ्य समिति की अध्यक्ष डॉ. सुनिता सोलुंके ने अभियान को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए।

उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी बेटियों का टीकाकरण अवश्य कराएं ताकि उन्हें भविष्य में इस बीमारी से सुरक्षा मिल सके, इसके लिए स्कूलों में शिक्षकों और अभिभावकों की बैठके आयोजित की जाएंगी और बाल रोग विशेषज्ञों द्वारा टीकाकरण से संबंधित शंकाओं का समाधान किया जाएगा एचपीवी टीकाकरण को लेकर अभिभावकों में मौजूद भ्रम दूर करने के लिए स्कूल स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

मोदी-शाह की जांच, वोट चोरी और इंदिरा गांधी का जिक्र; राहुल गांधी ने क्या-क्या सवाल खड़े किए? 10 बड़ी बातें

ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, फिर हमला हुआ तो हिंद महासागर तक पहुंचेगा युद्ध; भारत पर कितना पड़ेगा असर?

देशद्रोहियों को छोड़ा नहीं जाएगा, ज्ञानेश कुमार पर भड़के राहुल गांधी; कहा- लोकतंत्र को खत्म होते नहीं देख सकते

ज्ञानेश कुमार पर लगेगा MCOCA! संजय राउत बोले- अमित शाह के छोटा शकील है मुख्य चुनाव आयुक्त

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग का दांव, दोनों सदनों में नोटिस की तैयारी