प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स : सोशल मीडिया ) 
औरंगाबाद

गृह ऋण घोटाला: 9 लाख का डिमांड ड्राफ्ट हड़पा, फ्लैट लोन चुकाने गए पैसे में धोखाधड़ी

Home Loan Fraud: छत्रपति संभाजीनगर में गृह ऋण की अदायगी के लिए दिए गए 9 लाख रुपए का डिमांड ड्राफ्ट कलेक्शन मैनेजर व उसके साथी ने हड़प लिया। सातारा पुलिस ने केस दर्ज किया है।

अंकिता पटेल

Demand Draft Scam Hindi News: छत्रपति संभाजीनगर फ्लैट खरीद के लिए लिये गए गृह ऋण की अदायगी हेतु दिया गया 9 लाख रुपए का डिमांड ड्राफ्ट फाइनेंस कंपनी में जमा न कराते हुए कंपनी के कलेक्शन मैनेजर व उसके एक साथी ने आपस में भुनाने का गंभीर मामला सामने आया है।

4 मई 2023 से 2 अगस्त 2025 के बीच हुई घटना बाबत कलेक्शन मैनेजर भारत गायकवाड़ व उसके एक सहयोगी के खिलाफ सातारा पुलिस थाने में केस दर्ज किया गया है। आमिनाबी शेख (एसके प्राइड, बीड़ बाईपास) ने शिकायत दर्ज कराई कि उन्होंने 18 अप्रैल 2017 को मौजे सातारा स्थित गट 36 के प्लॉट नंबर 41-सी पर स्थित एसके प्राइड इमारत में 49.37 वर्गमीटर कार्पेट एरिया का फ्लैट 14 लाख, 80,000 रुपए में खरीदा था।

लोन चुकाने दिया गया था पैसा

इसके लिए उन्होंने अस्पायर होम फाइनेंस से उतनी ही राशि का गृह ऋण लिया था। प्रारंभिक दो वर्षों में नियमित रूप से किश्ते चुकाई व वर्ष 2019 तक कुल 27 किश्तें जमा की। तदुपरांत शेष राशि में से 1 लाख रुपए का डीडी भी कंपनी को दिया गया। कोरोना काल में कुछ किश्तें बकाया रहने पर कंपनी के कलेक्शन मैनेजर भारत ने लगातार फोन किए। नोटिस भेजकर घर आकर गाली-गलौज करने के आरोप भी लगाए गए है।

इस विवाद के बाद 4 मई 2023 को भारत के कहने पर अस्पायर होम फाइनेंस के नाम से 9 लाख रुपए का डीडी बनवाया गया। यह डीडी आमिनाबी के ममेरे भाई अशपाक खान के खाते से निकाला गया व गायकवाड़ ने बाइक (एमएच-20-ईएस-2098) से भेजे एक व्यक्ति को सौपा गया।

इसके बाद कई महीनों तक कोई संपर्क नहीं हुआ। 18 जनवरी 2024 को पुणे स्थित अस्पायर होम फाइनेंस के अधिकारी जब फ्लैट पर पहुंचे, तब उन्होंने बताया कि ऋण की राशि अब तक जमा नहीं हुई है। पूछताछ के लिए काल्डा कॉर्नर स्थित कंपनी कार्यालय जाने पर दो-तीन महीने का समय देने की बात कही गई।

Cyber Fraud: ऑनलाइन स्कैम के बाद कैसे बचाएं पैसे? 1930 पर कॉल से लेकर ऑनलाइन शिकायत तक जानें जरूरी बातें

राहुल गांधी को री-लॉन्च करने के चक्कर में हो रहा पार्टी का नुकसान, कांग्रेस पर बरसे संजय निरुपम

युवाओं को विकास और विरासत को साथ लेकर आगे बढ़ना होगा, राही मासूम रजा की जन्म शताब्दी पर बोले LG मनोज सिन्हा

महाराष्ट्र के येवला से बांग्लादेश पहुंचा शीरे का माल, मध्य रेल को मिला 1.11 करोड़ रुपये का राजस्व

जामिया में छात्र संघ चुनाव को लेकर क्यों गरमाया माहौल? विरोध के बाद ऑफलाइन पढ़ाई ठप, ऑनलाइन क्लास शुरू