छत्रपति संभाजीनगर कलेक्टर कार्यालय (सोर्स: सोशल मीडिया) 
औरंगाबाद

छत्रपति संभाजीनगर में 1500 करोड़ के विकास प्लान को मिली मंजूरी, बदलेगा विकास का नक्शा!

Chhatrapati Sambhajinagar: जिला योजना समिति ने 2026-27 के लिए 1,500 करोड़ के विकास प्रारूप व 765 करोड़ अतिरिक्त मांग को मंजूरी दी। सौर ऊर्जा, स्वास्थ्य योजनाओं व क्षेत्रवार कार्यों पर जोर दिया।

आकाश मसने

Sambhajinagar District Planning Committee Development Plan: छत्रपति संभाजीनगर जिला योजना समिति की महत्वपूर्ण बैठक में वर्ष 2026-27 के लिए 1,500 करोड़ रुपष्ट के प्रस्तावित विकास प्रारूप व 765-करोड़ रुपए की अतिरिक्त मांग को स्वीकृति प्रदान की गई। इस दौरान आगामी वर्ष की योजनाओं, व्यय व प्राथमिकताओ पर विस्तृत चर्चा की गई। 2026-27 के लिए प्रारंभिक वित्तीय सीमा 526 करोड़ 83 लाख रुपए निर्धारित थी।

राज्य केल सामाजिक न्याय मंत्री व जिले के पालक मंत्री संजय शिरसाट ने निर्देश दिए कि विकास कार्यों को संबंधित क्षेत्रों के अनुसार समायोजित किया जाए, जिससे योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन संभवा हो और अधिक से अधिक कार्य निर्धारित समय में पूरे किए जा सकें।

बैठक में ये रहे मौजूद

जिलाधिकारी कार्यालय के नियोजन सभागार में आयोजित बैठक में राज्य के ओबीसी विकास मंत्री अतुल सावे, विधायक संजय केणेकर, प्रदीप जायसवाल, अनुराधा चव्हाण, संजना जाधव, विलास भुमरे सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। जिला कलेक्टर दिलीप स्वामी, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अंकित, पुलिस आयुक्त प्रविण पवार, पुलिस अधीक्षक डॉ. विनय कुमार राठौड़, विभिन्न विभागों के अधिकारी भी बैठक में मौजूद रहे। पालक सचिव हर्षदीप कांबले ने दूरदृश्य प्रणाली के माध्यम से सहभागिता की।

अजित पवार को श्रद्धांजलि

बैठक के प्रारंभ में दिवंगत अजित पवार को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला सूचना कार्यालय द्वारा तैयार लघु चित्रफित भी प्रदर्शित की गई।

सौर ऊर्जा के लिए रखें निधि

ओबीसी विकास मंत्री अतुल सावे ने शासकीय इमारतों के सौर ऊर्जा आधारित रूपांतरण के लिए पर्याप्त निधि सुरक्षित रखने के निर्देश दिए, विधायक अनुराधा चव्हाण ने स्वास्थ्य योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर प्रश्न उठाते हुए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र को एनीमिया मुक्त बनाने का अभियान चलाने की मांग की। जिलाधिकारी दिलीप स्वामी ने योजनाओं का प्रस्तुतिकरण किया, संचालन जिला नियोजन अधिकारी भारत वायाल ने किया।

Delhi CJP Protest: दिनभर बंद रही दिल्ली, 10 बजे के बाद बंद 45 मेट्रो स्टेशन बहाल; कल फिर कूच का ऐलान

दिल्ली में प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारत से तत्काल रिहाई की अपील

उत्तरकाशी में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, चार दिनों में दूसरी बार डोली धरती

रविवार को फिर जंतर-मंतर कूच करेगी CJP, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक आंदोलन का ऐलान

CJP के जंतर-मंतर कूच से थमी दिल्ली, हजारों लोग हिरासत में, देखें दिनभर की तस्वीरें