gas cylinder blast ( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
औरंगाबाद

छत्रपति संभाजीनगर नगर में सिलेंडर फटने से भीषण आग, विवाह का सामान राख; परिवार की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

Chhatrapati Sambhajinagar Fire: छत्रपति संभाजीनगर के हसूल क्षेत्र में शादी की तैयारी कर रहे घर में गैस सिलेंडर फटने से भीषण आग लग गई। सामान जलकर खाक हो गया, हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई।

अंकिता पटेल

Chhatrapati Sambhajinagar Gas Cylinder Blast: छत्रपति संभाजीनगर हसूल क्षेत्र के छत्रपति नगर स्थित रविवार, 22 फरवरी की दोपहर विवाह की तैयारी कर रहे एक घर में अचानक आग लग गई। गैस सिलेंडर फटने से खरीदा गया सामान और घरेलू वस्तुएं पूरी तरह जलकर खाक हो गई। सौभाग्यवश घटना में किसी किस्म की जनहानि नहीं हुई।

घटना के चलते क्षेत्र में बेहद दहशत फैल गई थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, छत्रपति नगर गली क्रमांक 2 स्थित किशोर राऊत के घर में 15 मार्च को उनकी भांजी का विवाह होना है।

रविवार दोपहर में 12:30 बजे घर में परिवार के नी सदस्य मौजूद थे, तभी धुआं दिखाई दिया और देखते ही देखते आग फैलने पर घर में मौजूद सभी लोग सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत घर से बाहर निकल आए, शोर सुनकर आसपास के नागरिकों ने पानी डालकर आग बुझ्सने कोशिश की, परंतु सफलता नहीं मिली।

घटना की भयावहता को देखते हुए दमकल विभाग को सूचना दी गई। छत्रपति शिवाजी महाराज स्मारक से घर करीब 500 मीटर दूरी पर स्थित होने के बावजूद संकरी गलियों के कारण दमकल वाहन सीधे घटनास्थल तक नहीं पहुंच सका। उसे टी-प्वाइंट से होकर लंबा मार्ग लेना पड़ा और करीब 1-2 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी पाटनी पड़ी।

संकीर्ण रास्तों से दमकल टीम को हुई देरी

  • इसी दौरान रसोई घर में रखे गैस सिलेंडर के विस्फोट से आग और भड़क गई।
  • घर की छत की चादरें उड़ गई और विवाह के कपड़े, घरेलू सामान व अन्य वस्तुएं जलकर खाक हो गई।
  • दमकल दल ने कुछ समय बाद आग पर नियंत्रण पा लिया। हालांकि, तब तक भारी नुकसान हो चुका था।
  • परिवार के अनुसार विवाह के लिए करीब चार से पांच लाख रुपये का सामान खरीदा गया था, जो नष्ट हो गया।
  • घर की दो बड़ी पानी की टंकियां भी कोयला हो गई।
  • राऊत परिवार ने सरकार से आर्थिक सहायता देने व भविष्य में ऐसी घटनाएं रोकने के लिए क्षेत्र की संकरी सड़कों को चौड़ा करने की मांग की है।

Delhi Protest: राहुल गांधी की याचिका पर कल SC में सुनवाई, दिपके का 16 अक्टूबर को CP जाने का ऐलान

OBC आयोग की रिपोर्ट का इंतजार किए बिना हो पंचायत चुनाव, हाईकोर्ट के आदेश के बाद सरकार के पास क्या विकल्प?

इंडिया गेट पहुंचे राहुल गांधी, धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के परिवार से कर रहे मुलाकात

अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, 16 अक्टूबर को दिल्ली में फिर जुटेंगे कॉकरोच; CP में फहराएंगे तिरंगा

तिरंगा लहराना कब से अपराध हुआ? CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के आदित्य ठाकरे, केंद्र सरकार पर बोला तीखा हमला