प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
औरंगाबाद

नामविस्तार दिवस पर संभाजीनगर में उमड़ा आंबेडकर अनुयायियों का सैलाब, शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि

BAMU Name Extension Day: नामविस्तार दिवस पर डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर मराठवाड़ा विश्वविद्यालय परिसर में हजारों अनुयायी जुटे। आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई और आंबेडकरी विचारों का स्मरण किया गया।

अंकिता पटेल

Chhatrapati Sambhajinagar Event: छत्रपति संभाजीनगर डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर मराठवाड़ा विश्वविद्यालय के नामविस्तार दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय गेट और आसपास के परिसर में हजारों अनुयायियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान नामांतरण आंदोलन में शहीद हुए सभी वीरों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

अनुयायी विश्वविद्यालय गेट तथा सामने स्थित डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष नतमस्तक होकर अभिवादन करते नजर आए। कार्यक्रम में छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, युवाओं और महिलाओं ने बडी संख्या मे हिस्सा लिया।

सभी ने अनुशासित पंक्तियों में खड़े होकर विश्वविद्यालय गेट और महामानव की प्रतिमा पर पुष्पहार और फूल अर्पित किए तथा नामविस्तार दिवस के ऐतिहासिक क्षणों को स्मरण करते हुए कृतज्ञता व्यक्त की।

महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों के साथ-साथ आंध्र प्रदेश और कर्नाटक से भी बड़ी संख्या में अनुयायी विशेष रूप से यहां पहुंचे। नामविस्तार दिवस के अवसर पर बहुजन विद्यार्थी आघाड़ी की ओर से एड. प्रल्हाद तारू, एड. मकरंद सुखशे और शुभम उबाळे सहित युवाओं के समूह ने हाथों में तख्तियां लेकर डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की 22 प्रतिज्ञाओं का जयघोष किया और सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया।

विश्वविद्यालय के नाट्यशास्त्र विभाग के विद्यार्थी सचिन तायडे, कुणाल तायडे, गौरव सूर्यवंशी और गौतमी आव्हाड ने पथनाट्य तथा लोककवी वामनदादा कर्डक के गीतों के माध्यम से आंबेडकरी आंदोलन और विचारों के महत्व को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।

समता सैनिक दल का किया गया संचलन

समता सैनिक दल की ओर से विश्वविद्यालय गेट से डॉ. आबेडकर विधि महाविद्यालय तक जनजागृति पदयात्रा निकाली गई। विभिन्न संगठनों द्वारा स्वास्थ सेवा की जांच, भोजनदान तथा केनरा बैंक की ओर से पेयजल वितरण जैसी सेवाएं भी दी गईं पुलिस आयुक्त प्रविण पवार ने भी नामविस्तार दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय गेट और डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

इस दौरान परिसर, मिलिंद कॉलेज और आंबेडकर कॉलेज में पुस्तकों की बड़े पैमाने पर खरीदारी हुई, जिसमें महामानवों से संबंधित ग्रंथों की संख्या विशेष रूप से अधिक रही। इसके साथ ही बाबासाहेब आंबेडकर और गौतम बुद्ध की प्रतिमाएं तथा कैलेंडर भी बड़ी संख्या में खरीदे गए।

शहर और मराठवाड़ा के विभिन्न क्षेत्रों में निर्माणाधीन बुद्ध विहारों के लिए अनुयाथियों ने उत्स्फूर्त रूप से धम्मदान किया। साथ ही भीमटेकड़ी में आयोजित होने वाली पांच दिवसीय विश्व धम्म परिषद में शामिल होने का आम नागरिकों को निमंत्रण दिया गया।

MLC Election 2026 LIVE: 4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर वोटिंग शुरू, 27 अक्टूबर को आएंगे नतीजे

ज्ञानेश कुमार की कुर्सी पर खतरा? ओम बिरला के बयान से CEC को हटाने की मांग ने पकड़ा जोर

IMD Weather Alert: तमिलनाडु-केरल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 60 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

नेहा बोरा पर दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला आज, 10 हजार के बॉन्ड वाले नोटिस को दी चुनौती, सौरव-रांका ने दिखाया ठेंगा

अंगूर खट्टे हैं तो बेल काटने लगे, दिल्ली प्रोटेस्ट पर पहली बार बोले PM मोदी; राहुल गांधी को बताया फेल प्रोडक्ट