छत्रपति संभाजी नगर में हत्या (कंसेप्टो फोटो) 
औरंगाबाद

मामूली विवाद ने छिनी एक परिवार की मुस्कान, खूनी जंग में बदला प्लॉट का मुद्दा

Chhatrapati Sambhaji Nagar में स्थित एक इलाके में 22 अगस्त को मामूली विवाद के कारण एक पूरे परिवार की मुस्कान हमेशा के लिए छीन ली गई। निर्माण कार्य को लेकर यहां एक मर्डर हो गया।

अपूर्वा नायक

Chhatrapati Sambhaji Nagar In Hindi : शहर के एन-6 स्थित संभाजी कालोनी में शुक्रवार, 22 अगस्त की दोपहर मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। एक ही परिवार के सदस्यों पर पड़ोसियों ने चाकू व पत्थरों से हमला कर दिया।

घटना में 38 वर्षीय प्रमोद रमेश पाड़सवान की मौत हो गई व उसके पिता, मां व बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए, प्रकरण में सिडको पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए काशीनाथ निमोने, सैरव और उसका दामाद मनोज दानवे को गिरफ्तार किया है।

जबकि अन्य आरोपियों गौरव, सौरव, काशीनाथ येडू निमोणे व शशिकला निमोने के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। शिकायतकतों रमेश पाइसवान ने बताया कि परिवार की एक किराना दुकान के निकट जमीन है, जिसे उन्होंने सिडको से विधिवत खरीदा था। यहां पहले गणेश मंडल का शेड व डोल ताशे रखे गए थे, जिसे अतिक्रमण कार्रवाई में हटाया गया। प्रमोद ने निर्माण कार्य शुरू करवाने के लिए गिट्टी डलवाई, तो उसका पड़ोसियों संग विवाद हो गया।

युवक की हत्या, तीन गंभीर रूप से घायल

बताया जाता है कि, ज्ञानेश्वर ने प्रमोद के सीने व पीठ पर चाकू से वार किए। इस बीच, बीच-बचाव के लिए आए पिता व बेटे पर भी चाकू व फायरो से हमला किया गया, यही नहीं, परिवार की महिलाओं पर भी पत्थर फेंके गए, सभी घायलों को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराने के बाद इलाज के दौरान प्रमोद की जीवनज्योति बुझ गई।

राजनीतिक दबाव के चलते हुई अनदेखी

मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि प्लॉट विवाद को लेकर उन्होंने गत एक वर्ष में कई बार सिडको पुलिस थाने व प्रशासन की शिकायत दी थीं। दो दिन पहले भी उन्होंने शिकायत दर्ज कराई थी, पर आरोपी परिवार के राजनीतिक संबंधी के चलते कोई कार्रवाई नहीं हुई। परिजनों का कहना है कि अगर पुलिस ने समय रहते कदम उठाया होता, तो प्रमोद की जान बच सकती थी।

क्षेत्र में तनाव फैलने से पुलिस बल तैनात

हत्या की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों व मृतक के परिजनों के अस्पताल में जमा होने से भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने अतिरिक्त बल तैनात किया। यही नहीं, प्रमोद के घर व मौके पर भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है. मिली जानकारी के अनुसार एक परिवार पर मामूली विवाद में पडोसियों ने जानलेवा हमला कर युवक की जान ले ली। एक परिवार पर इस तरह की घटना को लेकर क्षेत्र में तनाव है।

देश के कई राज्यों में आगजनी का तांडव: दिल्ली-गाजियाबाद से सिक्किम और पटना तक मचा हड़कंप

देश का पहला निजी फ्यूजन रिएक्टर, ऊर्जा क्षेत्र में नई क्रांति की तैयारी; जानिए क्यों है यह खास

अनंत सिंह की बेटी की भव्य शादी, जानिए कौन हैं शिवांगी और उनके पति ऋषिकेश; क्या करते हैं काम?

बाबरी मस्जिद को टूटते देख सोनिया गांधी क्यों रोने लगी? मात्र 1 प्वॉइंट में जानें

अब चीन पर निर्भरता खत्म! भारत में बनेंगे शिपिंग कंटेनर, मोदी सरकार ने खोला 10 हजार करोड़ का खजाना