जनगणना (सोर्स- सोशल मीडिया) 
औरंगाबाद

छत्रपति संभाजीनगर में जनगणना समीक्षा, सौर ऊर्जा उपयोग करने वाले परिवारों का होगा अलग सर्वेक्षण

Maharashtra Census: केंद्र सरकार के अतिरिक्त रजिस्ट्रार जनरल संजीव कुमार ने संभाजीनगर में जनगणना कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने सौर ऊर्जा का उपयोग करने वाले परिवारों का डेटा जुटाने के निर्देश दिए।

रूपम सिंह

Chhatrapati Sambhajinagar Census Inspection: केंद्र सरकार के जनगणना संचालनालय के अतिरिक्त रजिस्ट्रार जनरल संजीव कुमार और उनकी टीम ने जिले में चल रहे जनगणना कार्य का निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने जिलाधिकारी विनय गौडा जी.सी. और महानगरपालिका आयुक्त अमोल येडगे के साथ बैठक कर जनगणना प्रक्रिया को और प्रभावी बनाने को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

केंद्रीय टीम 25 मई से जिले के दौरे पर है और उसने जालना तथा छत्रपति संभाजीनगर दोनों जिलों में चल रहे जनगणना कार्य का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सह संचालक संदीप राय, जिला समन्वयक पवन गोडे, आलोक विश्वकर्मा और सत्यांशु सिंह भी उपस्थित रहे। बैठक में निवासी उपजिलाधिकारी जनार्दन विधाते, मनपा उपायुक्त अपर्णा थेटे तथा जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अभय धानोरकर सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

दुर्गम क्षेत्रों तक पहुंच रहे प्रगणक

निरीक्षण के दौरान संजीव कुमार ने छत्रपति संभाजीनगर जिले में जनगणना कार्य की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि यहां जनगणना का कार्य उत्कृष्ट ढंग से चल रहा है। उन्होंने बताया कि प्रगणक दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों तक पहुंचकर नागरिकों की जानकारी संकलित कर रहे हैं, जो सराहनीय कार्य है। उन्होंने कहा कि जनगणना देश की महत्वपूर्ण प्रक्रिया है और इसके लिए प्रत्येक नागरिक का सहयोग आवश्यक है। हालांकि, उन्होंने यह भी बताया कि महानगरपालिका क्षेत्र की कुछ हाउसिंग सोसायटियों में प्रगणकों को प्रवेश और जानकारी जुटाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर सुरक्षा कारणों और अनुमति प्रक्रिया के चलते प्रगणकों को पर्याप्त सहयोग नहीं मिल पा रहा है।

सोसायटी पदाधिकारियों को निर्देश देने की सलाह

इस समस्या को देखते हुए केंद्रीय टीम ने प्रशासन को सुझाव दिया कि संबंधित हाउसिंग सोसायटी के पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए जाएं, ताकि प्रगणकों को बिना किसी बाधा के जानकारी संकलित करने में सुविधा मिल सके। अधिकारियों ने नागरिकों से भी अपील की कि वे जनगणना के दौरान सही और संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएं, जिससे सरकारी योजनाओं और नीतियों के निर्माण में सटीक आंकड़ों का उपयोग किया जा सके।

सौर ऊर्जा उपयोग करने वाले परिवारों की अलग जानकारी

बैठक के दौरान अधिकारियों ने जिले में सौर ऊर्जा का उपयोग करने वाले परिवारों की अलग से जानकारी संकलित करने के निर्देश भी दिए। माना जा रहा है कि इससे ऊर्जा उपयोग और पर्यावरण संबंधी योजनाओं के लिए महत्वपूर्ण आंकड़े उपलब्ध हो सकेंगे।

केंद्रीय टीम ने जिले में जनगणना कार्य में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना करते हुए संतोष व्यक्त किया तथा कार्य को निर्धारित समय में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने पर जोर दिया।

B Nagendra Resignation: कौन हैं बी नागेंद्र, डीके शिवकुमार कैबिनेट से क्यों दिया इस्तीफा; जानें सबकुछ

वाल्मीकि निगम घोटाले में घिरे B. Nagendra ने दिया इस्तीफा, बोले- दलित होने के कारण बनाया जा रहा निशाना

अरुणाचल प्रदेश में डोली धरती, कुरुंग कुमे में महसूस किए गए भूकंप के झटके; दहशत में घरों से बाहर निकले लोग!

रक्षाबंधन पर PM मोदी का खास अंदाज, बच्चों के साथ की मस्ती; छोटी बच्ची से की ये खास फरमाइश- VIDEO

मेरे भाग्य में आंदोलनों से निपटना है, अमित शाह ने क्यों कही ये बात? कोरोना काल का भी सुनाया बड़ा अनुभव