कॉन्सेप्ट इमेज  
औरंगाबाद

Chhatrapati Sambhaji Nagar: Waluj में दिनदहाड़े गोलीबारी और चाकू हमला, पुलिस ने 9 आरोपियों को दबोचा

पिछले बुधवार को वालुज के बजाज नगर में दिनदहाड़े एक आरोपी ने सनसनी फैला दी थी। इस आरोपी ने एक युवक पर पिस्तौल से गोलीबारी कर उस पर चाकू से हमला किया था।

अपूर्वा नायक

Chhatrapati Sambhaji Nagar News In Hindi: बीते बुधवार को वालुज महानगर के बजाज नगर इलाके में दिनदहाड़े एक युवक पर पिस्तौल से गोली बारी कर उस पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया। इस घटना के बाद पुलिस ने चंद घंटों के भीतर ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।

इस मामले की जांच अभी जारी है, और शहर क्राईम ब्रांच की टीम ने शुक्रवार, 26 तारीख को चौथे आरोपी को उसके चार साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों के नाम शरद भगवान कदम, नितेश श्रीराम राठौड़, वैभव बालासाहेब शिंदे, महादेव लक्ष्मण पवार, सुमित कैलाश खोतकर हैं और उनके पास से एक जीप सहित कुल 13 लाख 51 हजार रुपये का कीमती सामान जब्त किया गया है।

13 का सामान जब्त

गुरुवार को सुबह करीब 3 बजे, जब क्राइम ब्रांच की टीम सोलापुर-घुले राजमार्ग पर साजापुर चौक क्षेत्र में गश्त कर रही थी, तभी एक ढाबे के पास एक काले रंग की थार जीप (MH-20-HH-5214) संदिग्ध रूप से घूमती हुई दिखाई दी। जब जीप की जांच की गई, तो उसमें 15 इंच लंबा और 2 इंच चौड़ा एक धारदार हथियार मिला पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से जीप समेत कुल 13 लाख 51 हजार रुपये का कीमती सामान जब्त किया।

इस संबंध में एमआईडीसी वालुज पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इस बीच, डीसीपी पंकज अतुलकर और एसीपी संजय सानप वालुज पुलिस स्टेशन पहुंचे और आरोपियों से पूछताछ की।

Delhi CJP Protest LIVE: सरकार पर हमलावर CJP, फोन हैक करने का गंभीर आरोप

कौन सा अपराध किया था जो दादी का अंतिम चेहरा तक नहीं देखने दिया? दिपके परिवार का फूटा गुस्सा

मैं गांव जा रहा हूं, रिहाई के बाद अभिजीत दिपके का पोस्ट, कहा- CJP न पीछे हटेगी, न डरेगी

CJP के प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस की पाबंदियों पर SC सख्त, बैरिकेड हटाने और मेट्रो स्टेशन खोलने का दिया आदेश

CJI से मिलेंगे मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी, शाम 4 से 5 बजे का मांगा समय, CJP को लेकर इमरजेंसी का जिक्र