डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर मराठवाड़ा विश्वविद्यालय (सोर्स: सोशल मीडिया) 
औरंगाबाद

मराठवाड़ा यूनिवर्सिटी में निकली बंपर शिक्षक भर्ती, 18 नवंबर तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

Marathwada University Teacher Tecruitment: बाबासाहेब आंबेडकर मराठवाड़ा विश्वविद्यालय में शिक्षकों के 73 पदों लिए आवेदन की अंतिम तिथि 18 नवंबर तक बढ़ा दी गई है।

आकाश मसने

Dr. Babasaheb Ambedkar Marathwada University Teacher Recruitment: डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर मराठवाड़ा विश्वविद्यालय में शिक्षकों के 73 पदों के लिए नए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 18 नवंबर तक बढ़ा दी गई है। साथ ही, प्रबंधन परिषद ने चार डीन सहित संवैधानिक अधिकारियों के कुल आठ पदों के लिए आवेदन आमंत्रित करने को मंजूरी दे दी है।

यह प्रक्रिया केंद्र सरकार के समर्थ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन की जाएगी, यह जानकारी बामू विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. प्रशांत अमृतकर ने दी। डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर मराठवाड़ा विश्वविद्यालय की प्रबंधन परिषद की बैठक सोमवार को कुलपति डॉ. विजय फुलारी की अध्यक्षता में हुई।

18 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन

बैठक में प्रति कुलपति डॉ. वाल्मिक सरोदे, कुलसचिव डॉ. प्रशांत अमृतकर सहित 20 सदस्य उपस्थित थे। इस बैठक में 4 डीन समेत 8 संवैधानिक अधिकारियों के पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित करने की अंतिम तिथि 15 दिन बढ़ा कर 18 नवंबर तक कर दी गई है।

साथ ही, विभिन्न विभागों में राज्य सरकार द्वारा स्वीकृत और रिक्त 73 शिक्षकों के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित करने की स्वीकृति दी गई। विश्वविद्यालय की ओर से इस वर्ष जुलाई-अगस्त 2024 में संवैधानिक अधिकारियों के 10 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे। इनमें से परीक्षा एवं मूल्यांकन मंडल के निदेशक का पद भर दिया गया।

73 अध्यापक पदों के लिए की जानी है भर्ती

जबकि कुलसचिव पद पर किसी का चयन नहीं हुआ। साथ ही, डीन 4 पदे, नवप्रवर्तन निदेशक, धाराशिव उप-परिसर निदेशक, आजीवन शिक्षा विभाग निदेशक और ज्ञान स्रोत केंद्र निदेशक इस तरह 8 पदों के लिए सरकारी स्वीकृति मिलने के बाद आवेदन आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया, जबकि, शिक्षण श्रेणी में 73 पदों के लिए अप्रैल 2025 में आवेदन आमंत्रित किए गए थे। उक्त पद के लिए नए सिरे से आवेदन आमंत्रित करने की स्वीकृति दी गई।

लैंडस्लाइड के बाद सिक्किम के दर्जनों परिवार पर आफत, लगातार भारी बारिश के बीच आशियाना तलाश रहे लोग

अनिल अंबानी की रिलायंस पावर को बड़ा झटका, बोर्ड मेंबर सचिन महापात्रा ने दिया इस्तीफा, जानिए क्या बताई वजह

Dr. Manmohan Singh Biography: अर्थशास्त्री से प्रधानमंत्री तक, जानिए उनके जीवन और उपलब्धियों की कहानी

Weather Alert: डिप्रेशन का असर, उत्तराखंड से यूपी तक मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट; कई जिलों में बाढ़ का खतरा

NIA के चंगुल में नालागढ़ ब्लास्ट के दो और आरोपी, पूरे नेटवर्क को खंगाल रही जांच एजेंसी; हो सकते हैं और खुलासे