Aurangabad Student Viral Video ( Source: Social Media ) 
औरंगाबाद

छत्रपति संभाजीनगर: मनपा स्कूल का छात्र बना सोशल मीडिया स्टार, वायरल वीडियो को मिले लाखों व्यू

Viral Singing Performance: संभाजीनगर के मनपा स्कूल के छात्र दानिश शेख का गायन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो को 30 लाख से अधिक व्यू व हजारों लाइक्स मिले, लोग उसे नया रॉक स्टार बता रहे हैं।

अंकिता पटेल

Aurangabad Student Viral Video: छत्रपति संभाजीनगर मनपा के प्रियदर्शनी प्राथमिक स्कूल के छात्र दानिश मुजाहिद शेख ने अपनी शानदार गायन प्रतिभा से सोशल मीडिया पर जबरदस्त पहचान बनाई है।

कम उम्र में ही दानिश ने अपने हुनर से लाखों लोगों का दिल जीत लिया है। उनका गाया हुआ वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है और इसे अब तक 30 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है।

इस वायरल वीडियो को सार्थक सोनार और संजीव सोनार ने साझा किया था। वीडियो को 1 लाख 49 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं 23 हजार 200 से ज्यादा लोगों ने इसे शेयर किया है और करीब 900 लोगों ने कमेंट कर दानिश की जमकर सराहना की है।

सोशल मीडिया पर दानिश को नया रॉक स्टार कहा जा रहा है। मनपा आयुक्त जी. श्रीकांत की संकल्पना के तहत स्कूलों में संगीत शिक्षक और संगीत सामग्री उपलब्ध कराई गई। इसी पहल से छात्रों में संगीत के प्रति रुचि बढ़ी और दानिश जैसे प्रतिभाशाली छात्र को अपनी कला दिखाने का अवसर मिला।

स्कूल के मुख्याध्यापक संजीव सोनार की प्रेरणा से दानिश का आत्मविश्वास बढ़ा है। सीबीएसई कोऑर्डिनेटर तेजस्विनी देसले के मार्गदर्शन और शिक्षिका रश्मि होनमुटे के सहयोग से उसकी प्रतिभा और निखरी है।

महापौर राजुरकर ने की छात्र की प्रशंसा

दानिश की इस उपलब्धि पर महापौर समीर राजूरकर ने विशेष प्रशंसा की। उन्होंने फोन पर जानकारी लेकर छात्र और उसके शिक्षकों को बधाई दी। नगरसेवकों और अधिकारियों ने भी दानिश की प्रतिभा की सराहना की।

मनपा मुख्यालय में आयोजित एक बैठक में दानिश को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। वहां उसने गीत प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर उसका सत्कार किया गया और आयुक्त ने उसे पियानो भेंट करने की घोषणा की। साथ ही दानिश और उसके परिवार को इंद की शुभकामनाएं भी दीं।

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: लखीसराय के अशोक धाम में भगदड़, कई श्रद्धालुओं की मौत

हिंदुओं पर जरदारी के बयान पर जावेद अख्तर का करारा प्रहार, मिस्टर 10% वाले तंज से सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Monsoon Alert: बंगाल-ओडिशा में आफत की बारिश, यूपी-जम्मू समेत 9 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट, बाढ़ का मंडराया खतरा

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई