ड्रग्स, मुनाफ शेख (सोर्स: सोशल मीडिया) 
औरंगाबाद

छत्रपति संभाजीनगर ड्रग्स केस: सूरत से मुख्य सप्लायर मुनाफ शेख गिरफ्तार, फार्मा कंपनी का MR निकला मास्टरमाइंड

Sambhajinagar Drugs Case: छत्रपति संभाजीनगर एएनटीएफ ने सूरत में छापा मारकर नशीली दवाओं के मुख्य सप्लायर मुनाफ शेख को गिरफ्तार किया है। आरोपी फार्मा कंपनी में एमआर बनकर यह रैकेट चला रहा था।

रूपम सिंह

Sambhajinagar Crime News: छत्रपति संभाजीनगर शहर में नशीली गोलियों और प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी के मामले में मादक पदार्थ विरोधी कार्यबल (एएनटीएफ) को बड़ी सफलता मिली है। मार्च में गिरफ्तार किए गए आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर टीम ने गुजरात के सूरत में छापा मारकर नशीली दवाओं के मुख्य आपूर्तिकर्ता को गिरफ्तार किया है। आरोपी एक फार्मा कंपनी में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव के पद पर कार्यरत था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुनाफ इकबाल शेख (40 वर्ष, होडी बंगला, सुरत) के रूप में हुई है।

मुनाफ की मुख्य भूमिका

जांच में मुनाफ शेख की भूमिका मुख्य कड़ी के रूप में सामने आई, जिसके बाद उसे हिरासत में लेकर छत्रपति संभाजीनगर लाया गया। पुलिस उप महानिरीक्षक प्रवीण कुमार पाटिल, पुलिस अधीक्षक अजित टिके और उपाधीक्षक साईनाथ ठोंबरे के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। जांच में सामने आया है कि मुनाफ शेख सुरत स्थित अरिहंत फार्मा कंपनी में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव के रूप में कार्यरत था।

दवाओं की आपूर्ति व्यवस्था और संपकों का फायदा उठाकर वह नशीली गोलियों और प्रतिबंधित दवाओं की अवैध आपूर्ति कर रहा था। पुलिस को आशंका है कि इस मामले से राज्य में सक्रिय नशीले पदार्थों के बड़े नेटवर्क के और भी महत्वपूर्ण सुराग सामने आ सकते हैं। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

एएनटीएफ ने जांच का दायरा और बढ़ाया

न्यायालय ने उसे 25 जून तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। एएनटीएफ 'की पुलिस निरीक्षक गीता बागवड़े के नेतृत्व में मार्च महीने में छावनी और बेगमपुरा क्षेत्र में कार्रवाई की गई थी। उस दौरान नशीली गोलियां और प्रतिबंधित कफ सिरप की अवैध बिक्री करने वाले छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस ने 19 लाख 53 हजार रुपये का माल जब्त किया था। इसमें नाइट्राजेपाम की 4,400 गोलियां और 132 बोतल कफ सिरप शामिल थीं। पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह माल सूरत से मंगाया जाता था। इसके बाद एएनटीएफ ने जांच का दायरा गुजरात तक बढ़ाया और आपूर्ति श्रृंखला का पता लगाया।

बेटे के आए अच्छे नंबर तो बाप ने खुश होकर गिफ्ट में दे दी 2.30 करोड़ की BMW कार, अब क्या करेगा नाबालिग बेटा..?

जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे PM मोदी, वीडियो संदेश में दी दिवाली की शुभकामनाएं

अमेरिका में 23 वर्षीय भारतीय छात्रा लापता, विदेश मंत्रालय और बोस्टन पुलिस से मदद की गुहार

छठ और दिवाली पर दिल्ली-एनसीआर रेलवे स्टेशनों पर उमड़ी भारी भीड़, 18 हजार स्पेशल ट्रेनों का संचालन

धनतेरस पर बना नया रिकॉर्ड! सोने-चांदी की बिक्री ₹66,000 करोड़ पार, स्वदेशी की जबरदस्त मांग