सोलापुर में जनसभा को संबोधित करते असदुद्दीन ओवैसी। इमेज-सोशल मीडिया 
महाराष्ट्र

हिजाब पहनने वाली महिला बनेगी PM, असदुद्दीन ओवैसी ने पाकिस्तानी संविधान का कर दिया जिक्र

Owaisi Hijab PM Statement: AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने महाराष्ट्र के सोलापुर में कहा है कि एक दिन हिजाब पहने हुई हमारी महिला भारत की प्रधानमंत्री बनेगी। उन्होंने पाकिस्तान का भी जिक्र किया।

रंजन कुमार

Asaduddin Owaisi News: महाराष्ट्र में नगर निगम चुनाव को लेकर नेताओं का प्रचार तेज हो गया है। राजनीतिक दल के नेता वोटरों को लुभाने के लिए तरह-तरह के बयान दे रहे हैं। लोक-लुभावने वादे भी कर रहे हैं। सोलापुर में शुक्रवार को प्रचार के दौरान AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने एक बहुत बड़ा बयान दिया। ओवैसी ने कहा कि एक दिन ऐसा आएगा, जब हिजाब पहनी हुई हमारी महिला देश की प्रधानमंत्री बनेगी।

इस दौरान ओवैसी ने पाकिस्तान के संविधान का उल्लेख भी प्रचार में लाया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान संविधान में एक ही समाज का व्यक्ति राष्ट्रपति प्रधानमंत्री बने ऐसा लिखा है। मगर, भारत के संविधान में सभी समाज के लोगों को एक ही स्थान है। हम भले नहीं रहे, लेकिन मगर एक दिन वो आएगा, जब हिजाब पहनने वाली बेटी भारत की पीएम बनेगी।

खत्म हो जाएंगे नफरत फैलाने वाले

असदुद्दीन ओवैसी ने विरोधियों पर हमला बोलते हुए कहा कि याद रखना ये नफरत जो तुम मुसलमानों के खिलाफ भड़का रहे हो, ये नफरत ज्यादा नहीं चलेगी। तुम खत्म हो जाओगे, नफरत फैलाने वालों। मोहम्मद जब आम होगी तो लोगों को मालूम होगा कि कैसे जहर इनके दिलों दिमाग में भर दिया गया था। आज आप देखिए कि सोलापुर में पेट्रोल 104 रुपए में प्रति लीटर है। पेट्रोल का दाम इतना अधिक क्यों है, यह पूछने पर उस शख्स को बांग्लादेशी कह दिया जाता है।

सोलापुर के मुद्दों से सत्ताधारियों को लेना-देना

उन्होंने कहा कि सोलापुर में इतने मुद्दे हैं, इतनी समस्या है, लेकिन सत्ताधारियों को इससे कोई लेना-देना नहीं है। बीजेपी, शिंदे और अजित पवार की कोशिश है कि महाराष्ट्र की जनता को बेवकूफ बनाओ। आप सबसे अपील कर रहा हूं कि 15 तारीख को आप इनको पैगाम दीजिए कि हम तुम्हारे साजिश का शिकार नहीं होंगे।

दलितों को उनका हक नहीं देना चाहते कुछ लोग

ओवैसी ने यह भी कहा कि फडणवीस, शिंदे और पवार ये लोग भारत के संविधान के तहत राजनीति नहीं कर रहे हैं, बल्कि नफरत की बुनियाद पर हुक्मरानी कर रहे हैं। ये अल्पसंख्यक समाज के दोस्त नहीं, बल्कि उनको कमजोर करना चाहते हैं। ये दलितों को उनका हक नहीं देना चाहते हैं बल्कि उसे महरूम करना चाहते हैं। ये किसानों को कुछ नहीं कर रहे हैं। देखिए कितने किसान खुदकुशी कर रहे हैं।

सुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1322 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में CBI ने दर्ज की FIR

भाग सकते हो, छिप नहीं सकते..., कश्मीर में सुरक्षाबलों ने लश्कर के पाकिस्तानी कमांडर यासिर को किया ढेर

सहारनपुर मस्जिद पर UP में गरमाई सियासत, मायावती ने की बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा

Operation Chakra 6: डिजिटल अरेस्ट का खौफनाक खेल! 3 महीने बंधक बनाकर ऐंठे 42.36 करोड़, CBI ने दबोचे 3 एजेंट