File Photo 
अमरावती

Amravati News: राज्य की अस्मिता को बचा नहीं सकते तो सत्ता छोड़ दो: MLA यशोमति ठाकुर की चेतावनी

नवभारत डेस्क

अमरावती. पिछले चार दिनों में महाराष्ट्र में जन प्रतिनिधियों पर गोली चलाने की घटनाएं हुई हैं. महाराष्ट्र में कानून व्यवस्था बहुत निचले स्तर पर पहुंच गई है. अगर मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री नहीं संभाल पा रहे हैं, तो उन्होंने  महाराष्ट्र की सत्ता छोड़ देनी चाहिए. लेकिन महाराष्ट्र को कलंकित नहीं करना चाहिए. यह चेतावनी विधायक यशोमति ने दी है.

घोसालकर पर हमले की घटना निंदनीय

ठाकुर ने कहा कि अभिषेक घोसालकर पर हमले की घटना बेहद निंदनीय है. प्रगतिशील महाराष्ट्र को वर्तमान शासकों ने बिहार बनाकर रख दिया है. राज्य में अपराध इतना व्यापक कभी नहीं हुआ. पिछले चार दिनों में जनप्रतिनिधियों द्वारा या उन पर खुलेआम गोलीबारी की गयी है. इतना कुछ होने के बाद भी राज्य सरकार चुप बैठी है. महाराष्ट्र में अपराध बढ़ रहा है. 

पिछले कुछ महीनों में नागपुर में अपराध बढ़ने की बात सामने आई है. पुणे में कोयता गिरोह ने आतंक मचा रखा है. मुंबई, ठाणे में अंधाधुंध फायरिंग हो रही है. मुंबई में विधायक सरवणकर द्वारा फायरिंग का मामला ताजा है. इन सभी घटनाओं की नैतिकता स्वीकार करते हुए मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री को तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए. 

लोकसभा चुनाव 2029 की तैयारी में जुटी BJP, 7 मोर्चों के प्रभारी नियुक्त; जानें किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी

BRICS पर चिदंबरम के बयान से सियासी घमासान, BJP ने बताया नाराज फूफा, कहा- कांग्रेस को FOMO का सता रहा डर

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को रेलवे का बड़ा तोहफा, 4 नई स्पेशल ट्रेनों का ऐलान, चेक करें रूट, नंबर और टाइमिंग

पंजाब के पूर्व मंत्री भगत चुन्नी लाल का निधन, 2012 में बादल सरकार में रहे थे कैबिनेट मंत्री

प्रियंका गांधी के नाम पर बड़ा स्कैम, AI वीडियो में निवेश का लालच, ऑफिस ने किया अलर्ट