अमरावती

अमरावती में मौसम का कहर,ओलावृष्टि से गेहूं-प्याज की फसल तबाह, किसानों की बढ़ी चिंता

ओलावृष्टि और बेमौसम बारिश ने अमरावती में गेहूं और प्याज की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया, किसान चिंतित।

महाराष्ट्र डेस्क

Amravati Nesw: शहर में भी हुई बेमौसम बारिश, चिखलदरा, अंजनगांव सुर्जी और रिद्धपुर में भारी क्षति कटाई के वक्त मौसम ने मारी मार, किसान परेशान खेतों में बिछी फसल भीगी, मंडियों में गिरे दाम के आसार आधी रात की बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिंता तेज हवाएं और ओलावृष्टि, खेती पर डबल अटैक बेमौसम बारिश ने बिगाड़ी किसानों की गणित अमरावती, ब्यूरो.

जिले में बीते दो दिनों से मौसम का मिजाज बदल गया है. बदरिला मौसम छाया रहने के साथ ही गुरुवार को चिखलदरा, रिद्धपुर और अंजनगांव सुर्जी में ओलावृष्टि हुई. खेतों में काटकर रखी गेहूं, प्याज और चना फसल को भारी नुकसान हुआ है.

गुरुवार की देर रात अमरावती शहर में भी बेमौसम बारिश ने दस्तक दी. जिससे तापमान में कुछ हद तक गिरावट आ गई है. रिद्धपुर में बिजली की गड़गड़ाहट के साथ बारिश रिद्धपुर में रात 2 बजे बिजली की गड़गड़ाहट के साथ बारिश हुई. तहसील के सभी मंडलों में करीब 30 मिनट तक बारिश हुई. जिससे गेहूं और प्याज की फसल को नुकसान पहुंचा है.

फिलहाल किसानों ने गेहूं की फसल की कटाई शुरू की है. कई किसानों की गेहूं की फसल कटकर जमीन पर पड़ी है और कुछ किसानों ने प्याज की फसल भी निकालना शुरू किया है. लेकिन ऐन तुड़ाई के समय बेमौसम बारिश होने से किसानों को नुकसान होने का डर सता रहा है.

उपज मंडियों में भी व्यापारियों द्वारा खरीदी गई फसलों के ढेर जो बाहर रखे हुए हैं, वह भी भीग गए हैं. जिससे इसके दामों पर असर पड़ने की संभावना है. खेतों में खड़ी गेहूं की फसलों को इस बारिश से नुकसान पहुंचा है.

बेमौसम बारिश से तुड़ाई के लिए आया गेहूं गीला हो जाने से रंग सफेद हो जाता है, जिससे फसल की कीमत कम हो जाती है. शुक्रवार को तहसीलदार, मंडल अधिकारी और पटवारी ने क्षेत्र में पहुंचकर नुकसान का निरीक्षण किया.

फोटोरिद्धपुर1,2 चिखलदरा में भी ओले गिरे चिखलदरा तहसील के सेमाडोह और आसपास के क्षेत्र में दोपहर के समय अचानक मौसम का रुख बदल गया. यहां बेमौसम की तेज बारिश के साथ ओले गिरे. जिससे नागरिकों में अफरातफरी मच गई.

सुबह तक जिले में मौसम सामान्य था. लेकिन दोपहर को अचानक मौसम ने करवट बदल ली. सेमाडोह और आसपास के इलाकों में बेमौसम की कड़ी धूप की जगह तेज बारिश होने लगी. बारिश के साथ ही चने के आकार के ओले बड़ी संख्या में गिरने लगे. जिससे क्षेत्रवासियों में अफरातफरी हो गई.

देश के कई राज्यों में आगजनी का तांडव: दिल्ली-गाजियाबाद से सिक्किम और पटना तक मचा हड़कंप

देश का पहला निजी फ्यूजन रिएक्टर, ऊर्जा क्षेत्र में नई क्रांति की तैयारी; जानिए क्यों है यह खास

अनंत सिंह की बेटी की भव्य शादी, जानिए कौन हैं शिवांगी और उनके पति ऋषिकेश; क्या करते हैं काम?

बाबरी मस्जिद को टूटते देख सोनिया गांधी क्यों रोने लगी? मात्र 1 प्वॉइंट में जानें

अब चीन पर निर्भरता खत्म! भारत में बनेंगे शिपिंग कंटेनर, मोदी सरकार ने खोला 10 हजार करोड़ का खजाना