अमरावती

महाराष्ट्र में आग उगल रही गर्मी, वर्धा में 47 डिग्री के पार पहुंचा पारा, नवतपा में क्या होगा हाल?

Vidarbha Heatwave News: विदर्भ में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। वर्धा में तापमान 47।1 डिग्री और अमरावती में 46।4 डिग्री दर्ज किया गया। नवतपा शुरू होने से पहले ही लोगों को लू का सामना करना पड़ रहा है।

महाराष्ट्र डेस्क

Vidarbha Weather Update: इन दिनों सूर्य देव अपने रौद्र रूप में दिखाई दे रहे हैं। ऐसा लग रहा है जैसे दिन में मानो आसमान आग बरसा रहा हो। भीषण गर्मी के चलते दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है। वहीं सुबह 10 बजे से गर्म हवाओं के थपेड़े लगते रहते हैं। समूचे विदर्भ में वर्धा का सबसे अधिक तापमान 47.1 डिसे दर्ज किया गया। जबकि अमरावती का तापमान 46.4 डिसे दर्ज किया गया।

शहर में लोगों के बीच सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की रही कि अभी तो नवतपा शुरू भी नहीं हुआ है। 25 मई से नवतपा की शुरुआत होने वाली है। ऐसे में लोगों का कहना है कि यदि अभी तापमान 46.4 डिग्री के पार पहुंच रहा है, तो नवतपा के दौरान गर्मी का असर और अधिक खतरनाक हो सकता है।

असली परीक्षा तो नवतपा में हो

कई नागरिकों ने कहा कि यह तो सिर्फ ट्रेलर है, असली परीक्षा तो नवतपा में होगी। भीषण गर्मी का असर सबसे ज्यादा मजदूरों, रिक्शा चालकों, ट्रैफिक पुलिस कर्मियों और खुले में काम करने वाले लोगों पर पड़ रहा है। तेज धूप के कारण कई लोगों को चक्कर आने, सिरदर्द और शरीर में पानी की कमी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। अस्पतालों में भी गर्मी से जुड़ी शिकायतों वाले मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है।

विदर्भ के किस जिले में कितना तापमान

जिला तापमान (°C)
वर्धा 47.1
नागपुर 46.6
अमरावती 46.4
चंद्रपुर 46.2
गड़चिरोली 45.6
अकोला 45.2
गोंदिया 44.9
भंडारा 44.6
वाशिम 42.6
बुलढाना 41.0

असम सीमा पर नाकेबंदी, शिलांग में धमाके, CRPF की 5 कंपनियां तैनात, जानिए क्यों बिगड़े मेघालय के हालात

आज की ताजा खबर 22 अगस्त LIVE: दिल्ली-NCR के कई इलाकों में तेज बारिश, कुछ जगहों पर जलभराव

विशाखापत्तनम में BRICS की बैठक, युवा और खेल मंत्रियों का लगेगा जमावड़ा, 11 देश होंगे शामिल

Weather Alert: दिल्ली से बिहार तक बरसेगा कुदरत का कहर, IMD ने जारी किया अलर्ट, उफनती नदियों से तबाही के आसार

दिल्ली के जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन, सोशल मीडिया अपील पर जुटी भारी भीड़, पुलिस ने लिया एक्शन