प्रतीकात्मक तस्वीर 
अमरावती

अमरावती में मामूली बात पर दो परिवार आपस में भिड़े, आंख में मिर्च पाउडर डालकर मारपीट

अमरावती में राजापेठ थाना क्षेत्र के सबनीस प्लॉट में मामूली बात को लेकर दो परिवारों में मारपीट होने की घटना 1 सितंबर को दोपहर 4 बजे घटित हुई। दोनों परिवार की शिकायत पर पुलिस ने कुल 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

शुभम सोनडवले

अमरावती. अमरावती में राजापेठ थाना क्षेत्र के सबनीस प्लॉट में मामूली बात को लेकर दो परिवारों में मारपीट होने की घटना 1 सितंबर को दोपहर 4 बजे घटित हुई। दोनों परिवार की शिकायत पर पुलिस ने कुल 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

शहर के सबनीस प्लॉट निवासी शिकायतकर्ता महिला परिचित महिला के साथ बातचीत कर रही थी। इस समय आरोपी महिला ने उक्त महिला से गालीगलौज की। इसके बाद बाला शंकर यादव ने गालीगलौज करना शुरू किया। देवराज यादव ने घर से लाठी लाकर महिला के सिर पर हमला किया। महिला को बचाने उसका नाती व बेटा आने पर उनसे भी मारपीट की। आरोपी महिला ने घर से मिर्च पाउडर लाकर उसके बेटे के आंखों में डाल दिया। ऐसी शिकायत महिला ने राजापेठ थाने में दी है।

इसी मामले में बाला यादव ने शिकायत में बताया कि वह शाम 4 बजे के दौरान दुकान से घर की ओर लौट रहा था। इस समय नंदिनी बार के सामने गोपाल यादव ने मेरे गाड़ी के कांच क्यों फोड़े ऐसा कहते हुए विवाद कर गालीगलौज की। उसके पास की लाठी से मारकर जख्मी किया। जब बाला यादव घर पर गया तो उसकी मां ने क्या हूं, ऐसा पूछा। जिसके बाद गोपाल यादव, गोविंद यादव व दो महिलाओं के साथ हाथ में लाठियां लेकर घर पर आए और मारपीट शुरू कर दी।

बाला यादव को बचाने उसका छोटा भाई देवराज यादव आने पर उससे भी मारपीट की गई। दोनों महिलाओं ने भी गालीगलौज कर जीना कठिन करने की धमकी दी। दोनों परिवारों की शिकायत पर पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

आज छठ पूजा का तीसरा दिन, श्रद्धालु डूबते सूर्य को पहला अर्घ्य देंगे; जानें सूर्यास्त और सूर्योदय का समय

Aaj Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी में डिप्रेशन का खतरा, दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में बारिश-बर्फबारी के आसार

IPL के फाउंडर ललित मोदी को मिली ब्रिटिश नागरिकता, ऑक्सफोर्ड यूनियन में किया बड़ा ऐलान, बताया सौभाग्य की बात

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद