अमरावती क्राइम ब्रांच की कार्रवाई (सौजन्य-नवभारत) 
अमरावती

गाड़ियों की चोरी कर बेच रहे थे पुर्जे, अमरावती क्राइम ब्रांच ने किया भंडाफोड़, 48 लाख का माल जब्त

Amravati Police Crime Branch: अमरावती पुलिस क्राइम ब्रांच ने कार के पुर्जे बेचनेवाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। अमरावती पुलिस ने बताया कि यह गिरोह गाड़ी के पुर्जों को कौन-से जिलों में भेजते थे।

प्रिया जैस

Amravati News: अमरावती में चोरी के वाहनों को गैस कटर से स्क्रैप कर खुले पार्ट की बिक्री करने वाले ट्रान्सपोर्ट नगर स्थित सेंटर पर अपराध शाखा ने छापा मारकर 48 लाख कीमत के पार्ट व दो संदिग्ध ट्रक जब्त किए है। यह कार्रवाई गुरुवार 21 अगस्त की सुबह की गई।

पुलिस आयुक्त अरविंद चावरिया के आदेशानुसार अपराध शाखा निरीक्षक संदीप चव्हाण के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। गोपनीय जानकारी के आधार पर को सुबह 6 बजे पुलिस दल ने ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में करीब 100 से 150 भंगार व स्क्रैप दुकानों की तलाशी ली।

इन सेंटरों पर माल बरामद

इस दौरान मोहसिन मोटर पार्ट्स, समीर स्क्रैप सेंटर व एस.आर.एल. स्क्रैप सेंटर पर संदिग्ध माल बरामद हुआ। यह दुकानें शेख मोहसिन शेख बसीर (31, जाकीर कॉलोनी, अमरावती), यूनुस खान सुलेमान खान (64, ग्रीनपार्क कॉलोनी, अमरावती) व रशीद अहमद शेख आबिद (35, जमील कॉलोनी, अमरावती) की है।

राज्यभर में बेचते थे पार्टस

पुलिस के अनुसार आरोपी चोरी की चारपहिया और ट्रकों को गैस कटर से काटकर उनके पार्ट्स तैयार कर छत्रपति संभाजीनगर, नागपुर, भिवंडी, भुसावल और जालना सहित विभिन्न स्थानों पर बेचते थे। पुलिस ने उक्त सेंटरों से ट्रक इंजन, इंजन कवर, एयर क्लीनर, ट्रक बफर, सायलेंसर, सायलेंसर पाइप, जॉइंट, फोर-व्हीलर डैशबोर्ड, पिकअप गाड़ी के पार्ट्स, ऑइल टैंक, गैस कटर, गाड़ियों की चेसिस और दो संदिग्ध ट्रक जब्त किए है।

पुलिस ने शेख मोहसीन शेख बसीर, यूनुस खान सुलेमान खान व रशीद अहमद शेख आबीद इन तीनों आरोपियों के खिलाफ नागपुरी गेट थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरु की। उक्त कार्रवाई पुलिस आयुक्त अरविंद चावरिया, उपायुक्त गणेश शिंदे, उपायुक्त रमेश धुमाल और सहायक पुलिस आयुक्त शिवाजी बचाटे के मार्गदर्शन में अपराध शाखा निरीक्षक संदीप चव्हाण, अमोल कडू, महेश इंगोले व टीम ने की।

बाहरी शहरों में पार्ट की होती है बिक्री

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि चोरी के वाहनों को स्क्रैप कर इसके अलग-अलग पार्ट निकाले जाते है। जिसके बाद इन्हें छत्रपति संभाजी नगर, नागपुर, भिवंडी, भुसावल और जालना सहित अन्य शहरों में बेचा जाता है। अपराध शाखा द्वारा तड़के की गई कार्रवाई से ट्रान्सपोर्ट नगर में हडकंप मच गया था।

MLC Election 2026 LIVE: फतेहपुर-मुजफ्फरनगर में भिड़ें सपा-भाजपा कार्यकर्ता; 4 राज्यों की 28 सीटों पर मतदान

भारत के शौर्य कमांडो कौन हैं? जो अरुणाचल प्रदेश में चीनी सैनिकों का कर रहे सामना

अरुणाचल में तंबू लगा रही चीन की सेना, ITBP और PLA आमने-सामने; चीन को जवाब कैसे देगा भारत?

रेहान वाड्रा की तस्वीरें हटाने वालों को शशि थरूर ने कहा थैंक्यू, कांग्रेस MP ने ली चुटकी, बताया क्या था जरूरी

राहुल गांधी एक फेल प्रोडक्ट हैं, भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, पेश किए सबूत