सड़क हादसा प्रतीकात्मक तस्वीर, सोर्स: AI
अमरावती

अमरावती में रविवार बना हादसों का दिन, 3 भीषण सड़क हादसों में 1 की मौत, 6 घायल, जानें वजह

Amravati Road Accident: अमरावती जिले में रविवार को तीन अलग-अलग सड़क हादसों में यवतमाल के एक युवक की जान चली गई, जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानिए हादसों की पूरी खबर।

प्रमोद यादव

Amravati district News: अमरावती जिले में रविवार को हुए तीन सड़कहादसों में एक युवक की मौत तो 6 लोग जख्मी हुए है। यह घटनाएं धारणी, चांदुर रेलवे व गाडगेनगर थाना क्षेत्र के महेंद्र कॉलोनी में घटित हुई।

मां और बहन गंभीर घायल चांदूर रेलवे तहसील के टेंभूर्णी गांव के पास रविवार दोपहर सड़क पर बने गहरे गड्ढे के कारण बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी मां और बहन गंभीर रूप से घायल हो गई।

मृतक प्रज्वल डहाके (गवला, बाभुलगांव, यवतमाल) रविवार दोपहर लगभग 1.25 बजे अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक एमएच 29/बीएक्स 9020 से अपनी मां कल्पना डहाके और 19 वर्षीय बहन नम्रता डहाके के साथ कारला जा रहा था। टेंभूर्णी गांव के समीप अचानक सड़क पर आए गड्ढे में बाइक जाने से प्रज्वल का वाहन पर से संतुलन बिगड़ गया और बाइक सड़क पर जोर से जा टकराई।

चिखलदरा घूमने आए परिवार का वाहन पेड़ से टकराया

मध्यप्रदेश के बुर्हानपुर से चिखलदरा घुमने आए परिवार की कार मार्ग के समीप पेड से टकरा गई। यह हादसा धारणी-परतवाडा मार्ग पर उतावली फाटे के समीप हुआ। इसमें कार में सवार तीन लोग जख्मी होने की जानकारी है।

तीनों घायलों को धारणी के उपजिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उन पर उपचार जारी है। बुर्हानपुर के एक परिवार के पांच लोग कार में सवार होकर चिखलदरा घुमने आए थे। लेकिन धारणी-परतवाडा मार्ग पर उतावली फाटे के पास चालक को नींद की झपकी आने से गाड़ी से संतुलन हट गया और गाड़ी रास्ते के समीप पेड़ से टकरा गई।

हादसे में कार में सवार तीन लोग जख्मी हुए थे। घटना की जानकारी 108 एम्बुलन्स को मिलते ही कुछ ही देर में एम्बुलन्स मौके पर पहुंची जख्मियों को तुरंत धारणी उपजिला अस्पताल में जाया गया, जहां उन पर उपचार जारी है।

ट्यूशन जा रहा छात्र जख्मी

गाडगेनगर थाना क्षेत्र के महेंद्र कॉलोनी में रविवार की सुबह टिप्पर ने साइकिल से जा रहे 12 वर्षीय बालक को टक्कर मार दी, इस हादसे में बालक जख्मी हो गया। गाडगेनगर पुलिस का दल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने टिप्पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

जख्मी बालक का नाम आर्यन अजय पथरे (12, महेंद्र कॉलोनी) है। उसके पैर को चोट लगी है। जानकारी के अनुसार कृष्णा रविवार की सुबह अपने घर से दुध लाने के लिए साइकिल से निकला था। लेकिन परिसर में अचानक टिप्पर ने साइकिल को टक्कर मार दी।

UNGA के 81वें सत्र को संबोधित करेंगे विदेश मंत्री एस जयशंकर, वैश्विक शांति समेत कई मुद्दों पर होगी चर्चा

जयशंकर, आडवाणी से पूर्व IAS तक...SIR का ऐसा नोटिस कि खुद चुनाव आयुक्त भी नहीं रहे अछूते! वोटर लिस्ट पर घमासान

UP Chunav: AIMIM से हाथ मिलाइए, बाबा को नहीं बनने देंगे मुख्यमंत्री; ओवैसी का सपा-कांग्रेस को ऑफर

युवराज से उम्मीद छोड़ दे देश...राहुल गांधी पर बरसे CM योगी, हामिद अंसारी के बयान पर भी दी प्रतिक्रिया

चंद्रशेखरन की ताजपोशी पर छिड़ी रार, Tata Trust ने खारिज किया बोर्ड का फैसला