रिद्धपुर स्कूल बस हादसा (सोर्सः सोशल मीडिया)
अमरावती

Amravati News: स्कूल बस से उतरते ही 6 साल की छात्रा हादसे का शिकार,आरोपी चालक गिरफ्तार

School Bus Driver Arrested: अमरावती के रिद्धपुर में स्कूल बस से उतरकर घर जा रही 6 वर्षीय छात्रा ईश्वरी रवींद्र ठाकरे बस की चपेट में आ गई।

आंचल लोखंडे

Riddhapur School Bus Accident: चांदुर बाजार तहसील के रिद्धपुर में स्कूल बस से उतरकर अपनी घर की ओर जा रही छात्रा बस चालक की लापरवाही से सामने के पहिये में आ गई। इस हादसे में उसकी मौत हो गई। मृतक छात्रा का नाम ईश्वरी रवींद्र ठाकरे 6, रिद्धपुर है। यह घटना शुक्रवार की सुबह घटित हुई। इस घटना से परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। चालक ने बिना देखे बढ़ा दी बस पुलिस सूत्रों के अनुसार छात्रा ईश्वरी चांदुर बाजार स्थित आनंद प्राइमरी स्कूल में कक्षा पहली में पढ़ती थी।

दोपहर लगभग 11.30 बजे स्कूल समाप्त होने के बाद वह स्कूल बस क्र। एमएच 27/ ए 9763 से रिद्धपुर पहुंची थी। रिद्धपुर पुलिस चौकी के पास बाजार चौक में चालक अक्षय रामदास पुंडसंगे ने बस रोकी। बस से ईश्वरी सहित चार बच्चे उतरे। जैसे ही ईश्वरी अपने घर की तरफ जाने लगी, चालक ने लापरवाही बरतते हुए बिना देखे बस आगे बढ़ा दी। जिससे बस का सामने वाला पहिया मासूम ईश्वरी के सिर को रौंदता हुआ निकल गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के तुरंत बाद छात्रा को उसी बस से चांदुर बाजार ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

क्लीनर न होना बनी दुर्घटना की वजह

ग्रामीणों ने बताया कि स्कूल बस में कोई भी क्लीनर मौजूद नहीं था। चालक स्वयं ही सीट पर बैठकर बच्चों को उतरने के लिए कह रहा था। यदि बस में क्लीनर होता, तो वह बच्चों को सुरक्षित उतारने में मदद करता और यह बड़ा हादसा टल सकता था। बताया जा रहा है कि यह बस दाभेरी के इंगोले नामक व्यक्ति की है।अस्पताल परिसर में कड़ा घटना के बाद आरोपी चालक अक्षय पुंडसंगे ने खुद चांदुर बाजार थाना पहुंचकर आत्मसमर्पण किया, जिसके बाद शिरखेड पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।

आक्रोशित अभिभावक और ग्रामीण अस्पताल पहुंचे

घटना की खबर फैलते ही सैकड़ों की संख्या में आक्रोशित अभिभावक और ग्रामीण अस्पताल पहुंचे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक निकेतन कदम के आदेश पर थानेदार आधारसिंह सोनोने ने अस्पताल परिसर में कड़ा पुलिस बंदोबस्त तैनात किया। उपविभागीय पुलिस अधिकारी सतीश कुलकर्णी, शिरखेड थानेदार ईश्वर वर्गे, नीतेश वाघ और खुफिया विभाग के वैभव घोगरे ने घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर अक्षय के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु की है। तनाव की स्थिति को देखते हुए अंतिम संस्कार के समय स्ट्राइकिंग फोर्स को तैनात किया गया था।

(सोर्सः सोशल मीडिया)

राहुल गांधी कुछ नहीं करेंगे, आओ न डरो मत! पीएम मोदी पर संजय राउत ने साधा निशाना

आज की ताजा खबर 10 अगस्त LIVE: झारखंड में विधानसभा के पास पहुंचे छात्र, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

बर्थडे पर खून न बहाए हेमंत सोरेन! प्रदर्शन में शामिल हुए देवेंद्र नाथ महतो ने की अपील, बोले- जंतर-मंतर जैसे...

20 दिन में दूसरी बार पीएम मोदी से मुलाकात, सुप्रिया सुले की बैठक पर गरमाई महाराष्ट्र की राजनीति

इधर छात्रों ने तोड़ी बैरिकेडिंग, उधर हिरासत में लिए गए BJP नेता, रांची में बने जंतर-मंतर जैसे हालात! VIDEO