अमरावती न्यूज 
अमरावती

बारिश से सब्जी मंडी में सब्जियों की आवक कम, सब्जियों के भाव 100 से 160 रुपये प्रति किलो

अमरावती में पिछले तीन दिनों से जारी भारी बारिश से अमरावती सब्जी मंडी में सब्जियों की आवक घट गई है। जिसका असर कीमतों पर हुआ है। सब्जियों के दाम 100 से 160 रूपए प्रति किलो हो गए है।

प्रिया जैस

Amravati News: अमरावती में पिछले तीन दिनों से जारी भारी बारिश से अमरावती सब्जी मंडी में सब्जियों की आवक घट गई है। जिसका असर कीमतों पर हुआ है। सब्जियों के दाम 100 से 160 रूपए प्रति किलो हो गए है। बारिश के कारण पत्तेदार सब्जियां खेतों में ही गिर रही हैं। इसलिए जो पत्तेदार सब्जियां थोड़ी-बहुत अच्छी हालत में हैं और उनकी गुणवत्ता भी बहुत अच्छी नहीं है, उन्हें ही बाजार में बिक्री के लिए लाया जा रहा है।

फिर भी पालक, धनिया, मेथी, चौलाई और अंबाडी जैसी सब्जियां के दाम 100 से 160 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं। अगर सब्जियों की गुणवत्ता अच्छी हो, तो दाम 170 रुपये प्रति किलो तक पहुंच जा रहे हैं।

त्योहारों में पत्तेदार सब्जियों की मांग बढ़ी

आजकल त्योहारों का मौसम चल रहा है और बड़े मंदिरों में भक्तों को हर दिन महाप्रसाद दिया जाता है। इसके लिए हर दिन धनिया और कुछ पत्तेदार सब्जियों की जरूरत होती है। इस वजह से पत्तेदार सब्जियों की मांग बढ़ गई है। लगातार हो रही बारिश के कारण अच्छी गुणवत्ता वाली पत्तेदार सब्जियां नहीं मिल पा रही हैं। थोक बाज़ार में भी आवक कम हो गई है। धनिया थोड़ा पीला पड़ रहा है।

हरा धनिया अपनी क़ीमत खो रहा है। यही हाल दूसरी पत्तेदार सब्जियों की भी है। पालक और धनिया तो साल भर उपलब्ध रहते हैं, लेकिन पालक, मेथी, लाल भाजी, सोया, चौलाई जैसी पत्तेदार सब्ज़ियां आमतौर पर सितंबर और अक्टूबर से मिलनी शुरू होती हैं। इसलिए यह सब हाल ही में बाज़ार में आई हैं। पत्तेदार सब्ज़ी विक्रेताओं के अनुसार बारिश के कारण बाजार में कुछ हद तक अच्छी स्थिति में उपलब्ध सब्जियों के दाम बढ़ गए हैं।

संजय राउत की बढ़ेंगी मुश्किलें! CJI पर टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, बिहार में RJD ने BJP को हराया, काउंटिंग जारी

Cyclone Satellite Photos: आधे भारत में 'अर्नब' के काले बादल... सेटेलाइट से ये डरावनी तस्वीरें कर रहीं हैरान

Cyclone Arnab Live Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

BREAKING: नवभारत की खबर पर मुहर, BJP ने MP के बाहर का चुना उम्मीदवार, हरदीप सिंह पुरी होंगे राज्यसभा प्रत्याशी