रेलवे उड़ानपुल बंद, ट्रैफिक जाम (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
अमरावती

रेलवे उड़ानपुल बंद, ट्रैफिक जाम, यातायात सुचारू करने के लिए ट्राफिक कर्मियों के छूटे पसीने

Railway Flyover Closed: अमरावती शहर के सबसे व्यस्तम व 4 मार्गों को जोड़ने वाले राजकमल रेल्वे उड़ानपुल की जर्जर हालत को देखते हुए प्रशासन ने इसे 24 अगस्त से यातायात के लिए पूरी तरह से बंद कर दिया है।

आंचल लोखंडे

Amravati News: अमरावती शहर के सबसे व्यस्तम व 4 मार्गों को जोड़ने वाले राजकमल रेल्वे उड़ानपुल की जर्जर हालत को देखते हुए प्रशासन व्दारा इसे रविवार, 24 अगस्त की रात से यातायात के लिए पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। विगत 62 वर्षों से अविरत शहर के यातायात को सुचारू करने वाला पुल अब पूरी तरह बंद हो चुका है। यह पुल राजकमल चौक, जयस्तंभ चौक, रेल्वे स्टेशन, हमालपुरा को जोड़ता था। इस व्यस्तम पुल को बंद करने से सोमवार को दिन भर शहर के सभी चौराहों व मार्गों सहित प्रभागों के रास्तों पर भारी ट्राफिक जाम हो गया था। प्रशासन व्दारा आवश्यकता के अनुसार तत्काल बंद करने के आदेश से नागरिकों को काफी तकलीफों का सामना सोमवार को उठाना पड़ा। इसके अलावा यातायात इसी तरह हमेशा बाधित न हो इसके लिए प्रशासन को सड़क किनारे लगने वाले वाहन व अतिक्रमण पर ध्यान देने की जरुरी है।

1963 में निर्मित अमरावती-बडनेरा रेलवे मार्ग पर स्थित राजकमल उड्डानपुल (चेन नंबर 671/14-15) अब खस्ताहाल और खतरनाक स्थिति में पहुंच जाने की वजह से सार्वजनिक बांधकाम विभाग द्वारा किए गए संरचनात्मक लेखा-परीक्षण में पुल को असुरक्षित घोषित किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, पुल की आयु समाप्त हो चुकी है और जनसुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुल को 24 अगस्त 2025 की रात से पूर्णतः बंद कर दिया गया है। पैदल यात्रियों सहित सभी प्रकार की आवाजाही के लिए। प्रशासन द्वारा जानकारी दी गई है कि राजकमल पुल की जगह नया उड़ानपुल निर्माण करने की प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाएगी। निर्माण कार्य को लेकर तकनीकी व प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। वही सोमवार को हुए भारी ट्राफिक जाम के कारण पुलिस प्रशासन सहित यातायात कर्मियों को यातायात सुचारू करने के लिए भारी पसीना बहाते हुए देखा गया।

वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था

राजकमल पुल के बंद होने से नागरिकों को असुविधा न हो, इसके लिए निम्नलिखित वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध कराए गए हैं: जिसमें हमालपुरा और बस स्थानक की ओर से आने वाले वाहन बस स्टैंड से रेलवे स्टेशन से मर्च्युरी टी पॉइंट मार्ग से डायवर्ट किया गया है। वही राजकमल चौक और जयस्तंभ चौक की ओर से आने वाले वाहन राजापेठ पुलिस स्टेशन के सामने से होकर राजकमल चौक से जयस्तंभ चौक से मालवीय चौक मार्ग से चलेंगे। पुलिस विभाग ने नागरिकों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है और सहयोग की अपेक्षा जताई है।

त्यौहारों का सीजन और भारी ट्राफिक जाम

बता दें कि कल 27 अगस्त को गणपति स्थापना की जानी है। नेहरु मैदान में गणेश मूर्ति की बिक्री हेतु अनेक दूकाने लगाई गई है। यहां से नागरिक मूर्तियां लेकर जाते हैं। समीप ही पुल होने से यातायात विभाजित हो जाता था। अब प्रशासन के सामने यह काफी चुनौतीपूर्ण कार्य हो गया है। इसके अलावा मंडलों व घरेलू गणपति पंडालों की सजावट के लिए बाजार परिसर में दुकानों पर काफी भीड़ है।

वही राजकमल पुल के बंद होने के बाद पर्यायी मार्ग के कारण वाहनों की हर चौराहों पर लंबी कतारें नजर आ रही है। इसी तरह बुधवारा व अंबागेट परिसर के नागरिकों को रेल्वे स्टेशन तथा डिपो की ओर जाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। वही रास्तों के किनारे खड़े रहने वाले हाथ ठेले व दुकानों की अवैध पार्किंग भी यातायात में भारी समस्या उत्पन्न कर रही है। जिसके लिए प्रशासन को वैकल्पिक व्यवस्था करने की आवश्यकता है।

एम्बुलेंस अटकी

सोमवार को हुए भारी यातायात के चलते जयस्तंभ चौक से मालवीय चौक की ओर जाने वाले रास्ते पर मरीज को ले जाने के समय एक एम्बुलेंस फंस जाने से एम्बुलेंस ड्राइवर व उसमें बैठे मरीज के परिजन काफी परेशान हो गए। एम्बुलेंस का सायरन सुन मौके पर उपस्थित पुलिस कर्मी और कुछ समाजसेवियों ने वाहनों को अलग कर एम्बुलेंस को अगले गंतव्य की ओर भेजा। जिससे एम्बुलेंस में बैठे मरीज के परिजनों ने थोड़ी देर के लिए राहत की सांस ली।

MLC Election 2026 LIVE: फतेहपुर-मुजफ्फरनगर में भिड़ें सपा-भाजपा कार्यकर्ता; 4 राज्यों की 28 सीटों पर मतदान

अरुणाचल में तंबू लगा रही चीन की सेना, ITBP और PLA आमने-सामने; चीन को जवाब कैसे देगा भारत?

रेहान वाड्रा की तस्वीरें हटाने वालों को शशि थरूर ने कहा थैंक्यू, कांग्रेस MP ने ली चुटकी, बताया क्या था जरूरी

राहुल गांधी एक फेल प्रोडक्ट हैं, भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, पेश किए सबूत

अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीन के सैनिकों के बीच तनाव, ITBP चीफ के बयान से बवाल, कांग्रेस ने सरकार को घेरा