प्रतीकात्मक तस्वीर 
अमरावती

अमरावती के तिवसा में जुआ अड्डे पर छापा; 8 अरेस्ट, 2.49 लाख का माल जब्त

तिवसा थाना क्षेत्र के कुर्हा से तिवसा मार्ग पर स्थित रणथंबीर कॉलोनी में बंद घर में चल रहे जुआ अड्डे पर ग्रामीण अपराध शाखा पुलिस ने छापामार कार्रवाई करते हुए 8 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से नकद, मोटरसाइकिल व मोबाइल सहित कुल 2 लाख 49 हजार 810 रुपए का माल जब्त किया है।

शुभम सोनडवले

अमरावती. तिवसा थाना क्षेत्र के कुर्हा से तिवसा मार्ग पर स्थित रणथंबीर कॉलोनी में बंद घर में चल रहे जुआ अड्डे पर ग्रामीण अपराध शाखा पुलिस ने छापामार कार्रवाई करते हुए 8 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से नकद, मोटरसाइकिल व मोबाइल सहित कुल 2 लाख 49 हजार 810 रुपए का माल जब्त किया है।

बंद घर में चल रहा था जुआ

ग्रामीण अपराध शाखा पुलिस का दल तिवसा थाना क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रहा था, इस समय उन्हें गोपनीय जानकारी मिली कि कुर्हा से तिवसा मार्ग पर स्थित रणथंबीर कॉलोनी में एक बंद घर में कुछ लोग बडे पैमाने पर जुआ खेल रहे हैं।

जानकारी के आधार पर पुलिस ने छापा मार कार्रवाई करते हुए आरोपी सुदर्शन सदाशिव विघ्ने (38, तिवसा), विनोद पंजाबराव तायडे (50, सुरवाडी, तिवसा), मुरलीधर अर्जुन मेश्राम (50, तिवसा), जीतेश सुरेश डांगरकर (30, सुरवाडी), सुमीत सोनोने (28), विकास ठाकरे (40), सचिन मय्यर (44), शुभम लोरे (30) को हिरासत में लिया है। पुलिस ने घटनास्थल से नकद 69 हजार 690 रुपए, ताश के पत्ते, मोटरसाइकिल व मोबाइल सहित कुल 2 लाख 49 हजार 810 रुपए का माल जब्त किया है। जब्त माल और आरोपियों को तिवसा पुलिस के हवाले किया गया है।

उक्त कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विशाल आनंद, अपर पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत के मार्गदर्शन में ग्रामीण अपराध शाखा के पीआई किरण वानखडे के नेतृत्व में पुलिस उपनिरीक्षक सागर हटवार, मंगेश लकडे, चंद्रशेखर खंडारे, सचिन मसांगे, संजय प्रधान ने की।

Delhi Building Collapse Live: दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा मामला, आज होगी सुनवाई; 6 की मौत, रेस्क्यू जारी

केजरीवाल ने क्यों नहीं कराई बिल्डिंग की जांच? सत्य निकेतन हादसे पर दिलीप घोष का पलटवार, CM रेखा का किया बचाव

सत्य निकेतन हादसा: एक्शन में दिल्ली पुलिस, फरार हरिराम बंसल के खिलाफ जारी किया लुकआउट नोटिस, कई जगह मारे छापे

सत्य निकेतन हादसे के बाद एक और बिल्डिंग खाली, CM रेखा का सख्त रुख, कहा- असुरक्षित PG में नहीं रहने देंगे छात्र

लंदन में मोहन भागवत का संदेश: हिंदू केवल व्यक्ति नहीं, परिवार, समाज और मानवता का प्रतिनिधि है