दर्यापुर पुलिस (सौ. नवभारत ) 
अमरावती

Amravati: दर्यापुर हत्याकांड का खुलासा, पिता की बेइज्जती करने पर उतारा मौत के घाट

Amravati के दर्यापुर में कुछ दिन पहले हुए हत्याकांड ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी थी। इस हत्याकांड में पुलिस ने 19 वर्षीय युवक ओम अभयराव देखमुख को गिरफ्तार किया है। जिसमें उसने अपना जुर्म कबूला।

अपूर्वा नायक

Amravati News In Hindi: जिले के दर्यापुर में हुए सनसनीखेज हत्या कांड में पुलिस ने 19 वर्षीय युवक ओम अभयराव देशमुख को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक राजेश इंगले (54) की हत्या 22 सितंबर की रात दर्यापुर के धनंजय लॉज के पीछे सड़क किनारे की गई थी। हत्या की इस वारदात से इलाके में दहशत फैल गई थी

घटना की शिकायत मृतक के बेटे सौरभ इंगले द्वारा दर्ज की गई थी। पुलिस अधीक्षक विशाल आनंद, अपर पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत व उपविभागीय अधिकारी सतीश कुलकर्णी के मार्गदर्शन में स्थानीय अपराध शाखा व दर्यापुर पुलिस स्टेशन की संयुक्त टीम ने तीन दिन तक इलाके के सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी विश्लेषण, व गोपनीय सूत्रों की मदद से जांच जारी रखी।

गोपनीय सूचना के आधार पर ओम देशमुख को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। प्रारंभ में वह टालमटोल करता रहा, लेकिन सख्त पूछताछ में उसने कबूल किया कि मृतक राजेश इंगले ने उसके पिता के बारे में अपशब्द कहे, जिससे आहत होकर उसने लकड़ी के डंडे से उनके सिर पर वार कर हत्या कर दिया था। मृतक राजेश इंगले तहसील कार्यालय में नक़ल विभाग में कार्यरत थे और आरोपी ओम देशमुख तहसील कार्यालय के सामने ही रहता है। दोनों के बीच पुरानी जान-पहचान थी।

ये पुलिसकर्मी रहे शामिल

इस मामले के खुलासे में स्थागुशा प्रमुख पुनि किरण वानखडे, दर्यापुर थानेदार पुनि सुनिल वानखडे,सहाय्यक पुलिस निरीक्षक सचिन पवार, सागर हटवार, नितीन इंगोले, मुलचंद भांबुरकर, दर्यापुर पुलिस टीम व सायबर सेल के अभय चौचनकर, विशाल दादंले, रविंद्र बावणे, गजेन्द्र ठाकरे, चेतन दुबे, युवराज मानमोठे, स्वप्नील तंवर, सागर नाठे, व अन्य 40 से अधिक कर्मचारी ने सहयोग किया। आरोपी ओम देशमुख को गिरफ्तार कर दर्यापुर पुलिस स्टेशन के हवाले कर दिया गया है और आगे की जांच जारी है।

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट, 8 साल पुराने केस में कोर्ट की बड़ी कार्रवाई

Amit Shah Bhopal Visit: गोपालक सम्मेलन से डेयरी परियोजनाओं तक, जानें 3 अक्टूबर का पूरा कार्यक्रम

आज से तमिलनाडु में महिलाओं और बालिकाओं के लिए ‘विक्ट्री जर्नी स्कीम’, मुख्यमंत्री विजय का ये है नया ऐलान

INDIA Bloc Protest: आज से सेव डेमोक्रेसी आंदोलन की शुरुआत, दिल्ली में ये 11 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद

No UPI Day: इसलिए व्यापारियों ने रद्द की है हड़ताल, जानिए निर्मला सीतारमण ने बैठक में क्या दिया आश्वासन