Ayan Ahmed arrest (सोर्सः फाईल फोटो- सोशल मीडिया) 
अमरावती

परतवाड़ा सेक्स स्कैंडल: मुख्य आरोपी अयान अहमद हिरासत में, मोबाइल बरामद

Ayan Ahmed Arrest: अमरावती के परतवाड़ा सेक्स स्कैंडल मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी अयान अहमद को हिरासत में लेकर मोबाइल फोन बरामद किए।

महाराष्ट्र डेस्क

Paratwada Sex Scandal: अमरावती के परतवाड़ा सेक्स स्कैंडल मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी अयान अहमद को हिरासत में लेकर गांव में जांच की और उसके दोस्त के घर से मोबाइल फोन बरामद कर लिए हैं। वायरल वीडियो से जुड़े डिजिटल सबूत जुटाने के लिए पुलिस जांचपड़ताल में जुटी है।

पुलिस ने आज बुधवार को आरोपी अयान अहमद को पहले अचलपुर के सरमसपुरा पुलिस स्टेशन के पास से हिरासत में लिया। फिर उसे भारी पुलिस बंदोबस्त के बीच इलाके में लेकर पहुंची। इस दौरान पुलिस उसे सड़कों पर घुमाते हुए उन जगहों पर भी ले गई, जहां से मामले से जुड़े अहम सबूत मिलने की संभावना थी। यह पूरा मामला तब और गंभीर हो गया, जब वायरल वीडियो में दिखी थार में मौजूद मोबाइल को इस केस का अहम सबूत माना गया।

अयान को मौके पर ले जाकर जुटाए सबूत

इन्हीं मोबाइलों की तलाश में पुलिस आरोपी को उसके दोस्त के घर लेकर पहुंची, जहां से मोबाइल की बरामदगी की गई। पुलिस का कहना है कि ये मोबाइल इस पूरे सेक्स स्कैंडल की कड़ी सुलझाने में अहम हो सकते हैं। इस कार्रवाई के दौरान मौके पर क्राइम ब्रांच, अचलपुर के सीनियर पुलिस अधिकारी, थानेदार और भारी पुलिस बल मौजूद था। जब पुलिस आरोपी को लेकर गांव के भीतर पहुंची तो स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई।

मोबाइल्स की फॉरेंसिक जांच

मोबाइल्स को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा पुलिस ने मौके से कई मोबाइल जब्त किए हैं, जिनमें कथित तौर पर इस पूरे मामले से जुड़े सबूत मौजूद हो सकते हैं। अब इन मोबाइल्स को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वीडियो कैसे बनाए गए, किनकिन लोगों तक पहुंचे और इस पूरे नेटवर्क में और कौनकौन शामिल है।

मोबाइल डेटा, चैट्स और कॉल रिकॉर्ड्स को भी खंगाला जा रहा

पुलिस जांच में यह भी सामने आ रहा है कि यह मामला सिर्फ एक वायरल वीडियो तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके पीछे एक संगठित नेटवर्क होने की आशंका है। इसमें डिजिटल माध्यमों का इस्तेमाल कर ब्लैकमेलिंग या अन्य गतिविधियों की भी जांच की जा रही है। आरोपी से लगातार पूछताछ पुलिस का कहना है कि आरोपी अयान से लगातार पूछताछ की जा रही है और उसके मोबाइल डेटा, चैट्स और कॉल रिकॉर्ड्स को भी खंगाला जा रहा है।

जांच टीम यह जानने की कोशिश कर रही है कि वीडियो सबसे पहले किसने रिकॉर्ड किया और किसने इसे आगे फैलाया। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही असली सच्चाई सामने आएगी।

सहारनपुर मस्जिद पर गरमाई सियासत, मायावती ने बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग की, कहा- तुरंत रोके कार्रवाई

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा

Operation Chakra 6: डिजिटल अरेस्ट का खौफनाक खेल! 3 महीने बंधक बनाकर ऐंठे 42.36 करोड़, CBI ने दबोचे 3 एजेंट

शिक्षक दिवस पर डॉ. राधाकृष्णन को नमन, योगी-गडकरी समेत कई नेताओं ने दी शिक्षकों को शुभकामनाएं

केन्या ने टाटा केमिकल्स से तोड़ा नाता, 100 साल पुराना समझौता रद्द, शेयर बाजार पर असर, कहा- किसी के गुलाम नहीं