डेंगू का प्रकोप (सौजन्य-IANS) 
अमरावती

Alert! अमरावती में डेंगू-मलेरिया और चिकनगुनिया का प्रकोप, 310 पॉजिटिव केस, 45,191 सैंपल की जांच

Amravati News: अमरावती में कुछ दिनों से डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया का प्रकोप बढ़ गया है। मच्छरों के आतंक के कारण अब तक 310 लग मलेरिया पॉजिटिव पाए गए है और हजारों सैंपल टेस्ट के लिए भेजे गए है।

प्रिया जैस

Dengue-Malaria-Chikungunya Outbreak: अमरावती जिले में इन दिनों वायरल फीवर का प्रकोप जारी है, वहीं मच्छरजनित रोगों का खतरा भी तेजी से बढ़ रहा है। बदलते मौसम के कारण मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया के मामले बढ़ते जा रहे हैं, जिनमें मलेरिया के मरीजों की संख्या भी अधिक पाई गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में मलेरिया का फैलाव तेजी से हो रहा है।

मलेरिया के लिए 45,191 सैंपल की जांच

ताजा आंकड़ों के अनुसार अगस्त 2025 तक मलेरिया के लिए 45,191 सैंपल जांचे गए, जिनमें 134 पॉजिटिव मिले है। वही अक्टूबर 2025 तक ग्रामीण क्षेत्रों में डेंगू के 229 पॉजिटिव व चिकनगुनिया के 219 पॉजिटिव मरीज मिले है। तो मनपा क्षेत्र में डेंगू के 81 पॉजिटिव (465 सैंपल में) तथा चिकनगुनिया के 63 पॉजिटिव मरीज पाए गए है। डेंगू के कुल 310 तथा चिकनगुनिया के 283 पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। वर्तमान में जिले में घर-घर वायरल फीवर के मरीज देखे जा रहे हैं, ऐसे में मच्छरजन्य बीमारियों ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी है। मलेरिया की तुलना में डेंगू और चिकनगुनिया के मामले कम हैं, लेकिन सभी बीमारियां एक साथ सामने आने से नागरिक स्वास्थ्य के लिए चुनौती बन गई हैं।

जिले और शहर में मच्छरों का कहर

पूरे जिले से लेकर शहर तक मच्छरों ने अपनी चपेट में ले लिया है। यह समस्या केवल शहरों तक सीमित नहीं, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी गंभीर है। हर साल मलेरिया के मामले अन्य बीमारियों की तुलना में अधिक रहते हैं, जिससे यह साफ है कि मलेरिया ही सबसे बड़ा खतरा बना हुआ है।

जहां मच्छरों की संख्या रोकने के लिए फागिंग मशीन से छिड़काव के अभाव में मच्छर बढ़ रहे हैं। तो दूसरी ओर प्रशासन नागरिकों से आग्रह कर रहा है कि वे मच्छरों के प्रजनन को रोकने, घर के आसपास पानी जमा न होने देने, मच्छरदानी और रिपेलेंट का उपयोग करने जैसे रोकथाम के उपाय अपनाएं।

नियंत्रण पर उपाय जारी

मलेरिया के मरीज अधिक संख्या में पॉजिटिव आ रहे हैं। हालांकि लगातार सैंपल की जांच हो रही है और पॉजिटिव मरीजों का तत्काल इलाज शुरू किया जाता है। संक्रमण न फैले इसके लिए नियंत्रण उपाय लगातार जारी हैं।

  • डॉ. शरद जोगी, जिला मलेरिया अधिकारी।

अंगूर खट्टे हैं तो बेल काटने लगे, दिल्ली प्रोटेस्ट पर पहली बार बोले PM मोदी; राहुल गांधी को बताया फेल प्रोडक्ट

दिल्ली नगर निगम में क्यों भिड़े AAP-कांग्रेस पार्षद? विकास फंड से शुरू हुआ विवाद, हाथापाई तक पहुंची बात- VIDEO

नेहा बोरा ने CJP से किया किनारा, हाई कोर्ट में कहा- तिरंगा फहराने के लिए अनुमति जरूरी नहीं; कब आएगा फैसला?

सोनम का झलका दर्द, सरकार पर लगाया वादा खिलाफी का गंभीर आरोप; कहा चीन लद्दाख को नहीं मानता भारत का हिस्सा

रेहान वाड्रा की 74 तस्वीरें प्रदर्शनी से क्यों हटाई गईं? बीकानेर हाउस ने बताई वजह