Sushma Andhare-Navneet Rana (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया) 
अमरावती

नवनीत राणा-सुषमा अंधारे में ठनी, सिर्फ डायलॉगबाजी से बड़ा नेता नहीं बना जाता...उबाठा उपनेता ने ली चुटकी

Sushma Andhare VS Navneet Rana: शिवसेना (उद्धव गुट) की उपनेता सुषमा अंधारे ने पूर्व सांसद नवनीत राणा के राज्यसभा और स्वाभिमान संबंधी बयान पर तीखा पलटवार किया।

आंचल लोखंडे

Maharashtra Politics: डायलॉगबाजी करने से कोई बड़ा नेता नहीं बन जाता, ऐसा तंज शिवसेना उद्धव गुट की उपनेता सुषमा अंधारे ने भाजपा की अमरावती की पूर्व सांसद नवनीत राणा पर कसा है। नवनीत राणा ने हाल ही में अपने बयान में कहा था कि मैं राज्यसभा के लिए कभी किसी के दरवाजे पर नहीं गई, बल्कि उसे ठुकरा दिया। लोग नगरसेवक पद के लिए भी बहुत प्रयास करते हैं, लेकिन नवनीत राणा का स्वाभिमान अटूट है।

मैंने राज्यसभा का अवसर छोड़कर अपना स्वाभिमान कायम रखा। उनके इस बयान के बाद सुषमा अंधारे ने उन पर निशाना साधते हुए उनके स्वाभिमान के दावे पर सवाल उठाए हैं। अंधारे ने कहा कि सिर्फ मंच पर खड़े होकर या बॉलीवुड के कैमरे के सामने खड़े होने जैसी डायलॉगबाजी करने से कोई बड़ी नेता नहीं बन जाता।

घर की पार्टी छोड़कर भाजपा में गईं, अब नैतिकता की बातें।

सुषमा अंधारे ने कहा कि ना आपको हनुमान चालीसा पढ़नी आती है और ना ही ठीक से गणेश विसर्जन करना आता है। फिर किस हिंदुत्व की बात करती हैं और कैसा स्वाभिमान उन्होंने आगे कहा कि अगर स्वाभिमान वास्तव में कायम होता, तो स्वाभिमान युवा मंच के बैनर पर चुनाव लड़कर जीतने का प्रयास करतीं।

राजनीतिक बयानों से महाराष्ट्र की सियासत गरमाई

अंधारे ने आरोप लगाया कि नवनीत राणा ने अपने परिवार की पार्टी छोड़कर सांसद बनने के लिए भाजपा का रास्ता चुना और अब नैतिकता की बातें कर रही हैं। अपनी ही पार्टी छोड़कर सांसद पद हासिल करने के लिए भाजपा में जाने वालीं आप अब नैतिकता और स्वाभिमान की बातें कर रही हैं।

दिल्ली ITO के पास सड़क हादसा, दो विधायकों समेत कई घायल, LNJP अस्पताल में कराया गया भर्ती

पुण्यतिथि विशेष: कभी नहीं जीते आम चुनाव, फिर भी वाजपेयी-मोदी सरकार में बने मंत्री! अरुण जेटली की अनोखी कहानी

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा

काशी पहुंचे जापान के गवर्नर कोटारो नागासाकी, बोले- ग्रीन हाइड्रोजन से नई ऊंचाई छुएंगे भारत-जापान संबंध

न पीने की पानी... न बैठने की जगह, 89% स्टेशनों का बुरा हाल; CAG रिपोर्ट ने खोली रेलवे के दावों की पोल