बच्चू कडू (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
अमरावती

'चापट' के बिना नहीं जागेंगे विधायक, प्रहार के मंच से बोले बच्चू कडू, नागपुर में बड़े आंदोलन को तैयार

Bachchu Kadu: अमरावती जिले में प्रहार कार्यकर्ताओं के मंच से बच्चू कडू ने सरकार की आलोचना की। बच्चू कडू ने कहा विधायकों को ‘चापट’ मारने के बिना सरकार नहीं जागेगी।

प्रिया जैस

Amravati News: राज्य में किसानों की मांगों की ओर सरकार जानबूझकर अनदेखी कर रही है। इस संदर्भ में प्रहार संगठन के नेता और पूर्व विधायक बच्चू कडू ने कहा कि राज्य के विधायकों को प्रतीकात्मक रूप से ‘चापट’ मारी जाए तभी सरकार किसानों की कर्जमाफी के लिए सक्रिय होगी। यह टिप्पणी उन्होंने धारणी के बालाजी मंगलम में आयोजित प्रहार पार्टी के कार्यकर्ताओं के मेळावे के दौरान की।

किसान आर्थिक संकट में फंस

कडू ने कहा कि राज्य के किसान सच्ची मेहनत से देश और राज्य को चलाते हैं, लेकिन आज वहीं किसान आर्थिक संकट में फंसा है। प्राकृतिक आपदाओं के कारण हर साल किसानों की दयनीय स्थिति बनी रहती है, और सरकार उनके दर्द पर मिट्ठा छिड़कने का काम कर रही है। कर्जमाफी का आश्वासन देकर समय बर्बाद किया जा रहा है।

नागपुर में होगा आंदोलन

उन्होंने कहा कि अगर सरकार कर्जमाफी नहीं देती, तो किसानों को विधायकों को जिम्मेदार ठहराना चाहिए। हालांकि हमारा उद्देश्य किसी को चोट पहुंचाना नहीं है, लेकिन इस अन्याय के खिलाफ प्रतीकात्मक ‘चापट’ यानी जागरूकता जरूरी है। बच्चू कडू ने यह भी जानकारी दी कि प्रहार पार्टी की ओर से नागपुर में बड़े आंदोलन का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए वह जिले के विभिन्न हिस्सों में किसानों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें कर आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं।

धारणी सम्मेलन में प्रहार पार्टी के पदाधिकारी, किसान और स्थानीय कार्यकर्ताओं की भारी उपस्थिति देखी गई। उनके बयान ने राज्य के राजनीति में फिर से हलचल मचा दी है। इस मौके पर रमेश तोटे, सज्जू बेठेकर, भारत सोनोने, कालू बेठेकर (पूर्व सरपंच हतरू) और आदिवासी नेता मुन्ना बेठेकर भी उपस्थित थे। वहीं, कई युवकों ने प्रहार पार्टी में प्रवेश लिया, जिसकी संख्या सैकड़ों में है।

Delhi Protest: राहुल गांधी की याचिका पर कल SC में सुनवाई, दिपके का 16 अक्टूबर को CP जाने का ऐलान

OBC आयोग की रिपोर्ट का इंतजार किए बिना हो पंचायत चुनाव, हाईकोर्ट के आदेश के बाद सरकार के पास क्या विकल्प?

इंडिया गेट पहुंचे राहुल गांधी, धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के परिवार से कर रहे मुलाकात

अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, 16 अक्टूबर को दिल्ली में फिर जुटेंगे कॉकरोच; CP में फहराएंगे तिरंगा

तिरंगा लहराना कब से अपराध हुआ? CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के आदित्य ठाकरे, केंद्र सरकार पर बोला तीखा हमला